फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   human trafficking to foreign through madarsa, jehanabad to delhi via patna, rape in hotel near jama masjid

मदरसा शिक्षक का लड़की सप्लाई नेटवर्क : 'मंत्रीजी पटना से दिल्ली चले गए' कहकर ले गया, रेप किया, अब विदेश भेजता

Sat, 23 Dec 2023 10:44 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 23 Dec 2023 10:44 AM IST
सार

Bihar News : मदरसे के नाम पर उसे इल्म नहीं हुआ कि ऐसा कुछ संभव है। वह जहानाबाद से पटना लायी गई। यहां बताया गया कि मंत्रीजी दिल्ली चले गए हैं। साथ दिल्ली गई तो जामा मस्जिद के पास होटल में रेप किया। फिर पता चला कि विदेश भेजने की तैयारी है।

विज्ञापन
human trafficking to foreign through madarsa, jehanabad to delhi via patna, rape in hotel near jama masjid
यौन शोषण

विस्तार

"किसी को नौकरी तो किसी को कुछ और सब्जबाग दिखाकर मदरसा शिक्षक ले जाता होगा। मुझे तो नौकरी के नाम पर ले गया। मुझे इल्म नहीं हुआ कि मदरसे में ऐसा कुछ हो सकता है। सो, नौकरी के लिए जब मदरसा शिक्षक ने पटना चलने कहा तो राजी हो गई। वहां पहुंची तो बताया कि जिन मंत्रीजी से काम कराना है, वह दिल्ली चले गए हैं। उनसे मिलने के लिए दिल्ली जाना होगा। वहां जामा मस्जिद के पास होटल में ठहराया और यौन शोषण किया। वहीं बातचीत में पता चला कि विदेश भेजने वाला है। ऐसे ही सब्जबाग दिखाकर वह लड़कियों को ले जाता है।" जहानाबाद में केस होने के बाद उसे वापस लाने वाले मदरसा शिक्षक की यह कहानी युवती ने खुद बताई। उसने बताया कि कैसे मेडिकल जांच से पुलिस रोक रही, ताकि सबकुछ छिपा रहे।

विज्ञापन


मामला नगर थाना क्षेत्र का है। जहां शहर के फिदा हुसैन रोड स्थित अल्बानात एकरा अकैडमी के शिक्षक अब्दुल मन्नान पर झाड़ फूंक एवं शिक्षण संस्थान के बहाने छात्राओं के साथ यौन शोषण करने तथा बहला फुसलाकर अन्यत्र ले भागने का आरोप लगा है। आरोप है कि मदरसा शिक्षक अब्दुल मन्नान बीते सात दिसंबर को जहानाबाद की एक लड़की को नौकरी दिलाने की झांसा देकर लेकर भागा। जब लड़की घर नहीं लौटी तो, लड़की के माता को संदेह होने पर नगर थाना में लिखित आवेदन देकर अब्दुल मन्नान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। ज्योंहि अब्दुल मन्नान को प्राथमिकी दर्ज होने की बात का पता चला तो वे तीन दिन बाद लड़की को जहानाबाद में छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप- मन्नान पहले भी कई लड़कियों को बाहर ले गए हैं
वहीं पीड़िता ने मीडिया के सामने कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सात दिसंबर को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान अब्दुल मन्नान ने फोन कर बताया कि कॉलेज आ रही तो आज पटना चलना है। पटना में तुम्हारा काम करवा देंगे। पीड़िता ने बताया कि वह पहले भी कई लड़कियों को बाहर ले गए हैं। ये सोच कर वह भी पटना चली गयी। जहां उसे बताया गया कि मंत्री से दिल्ली चले गए है। तो दिल्ली चलना पड़ेगा। वह दिल्ली जाने से इंकार कर दिया इस दौरान पीड़िता की माने तो उसे नशीला पदार्थ खिला दिया गया और उसे दिल्ली लेकर चला गया जहां जमा मस्जिद के पास एक होटल में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गलत करने के बाद वो विदेश में किसी से बात कर रहे थे लड़की सफ्लाई करने को लेकर जिसे मैं बहुत डर गई। इसी दौरान उसे पता चला कि उसके ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया है तो वह जहानाबाद पहुंचा दिया। जब पीड़िता थाना पहुंची जहां केस के आईओ द्वारा उसका बयान लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की की मां का आरोप- पुलिस मन्नान को गिरफ्तार करना नहीं चाहती
इतना ही नहीं पीड़िता ने केस के आईओ पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा बयान लेने के बाद दारोगा ने टॉर्चर कर यह कह कर मेडिकल जांच कराने से मना करा दिया कि बाद में तुम्हारी शादी नही होगी,परिवार वाले असेप्ट नही करेंगे। जिसके बाद वह अपना बयान बदल दिया। वही पीड़िता और उसके परिजन अब इन्साफ की गुहार लगा रहे हैं। वही लड़की की मां का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज हुआ करीब एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है, फिर भी अब्दुल मन्नान पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। इससे प्रतीत होता है कि पुलिस फरार चल रहे मन्नान को गिरफ्तार करना नहीं चाहती।

गरीब परिवार के बच्चियों के साथ गंदा काम करने का आरोप लगा
वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काको के बीबीपुर में भी अब्दुल मन्नान द्वारा संचालित मदरसा काफी सुर्खियां में आया था, जहां गरीब परिवार के बच्चियों के साथ गलत कार्य करने की बात सामने आने पर वहां के लोगों द्वारा मदरसा को ब॑द कराया था। लोगों ने बताया कि अब्दुल मन्नान द्वारा भोली भाली लड़कियों को नौकरी दिलाने, तथा प्रलोभन देकर यौन शौषण तथा देह व्यापार की ओर ले जाने का काम किया जाता रहा है।


पीड़िता और उसके परिजनों ने मेडिकल जांच से कर दिया था इनकार
इधर, इस मामले में एसडीपीओ ने बताया कि एक महिला के परिवार द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस से उसे सकुशल बरामद किया और कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज करायी गयी थी। साथ ही मेडिकल जांच को लेकर उसे भेजा भी गया था लेकिन पीड़िता और उसके परिजन मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया था। बाद में पुनः मेडिकल जांच करने की इच्छा जारी की गई है जिसे लेकर कोर्ट में प्रे किया गया है। वही उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed