फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Horrific accident in Lakhisarai: Truck-Scorpio collided, both caught fire, two died

लखीसराय में भीषण हादसा: टक्कर में ट्रक-स्कॉर्पियो के परखचे उड़े, दोनों में लगी आग, दो की मौत

Sat, 10 Dec 2022 12:46 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 10 Dec 2022 12:46 PM IST
सार

लखीसराय में दो वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो चिपटा हो गया और ट्रक का भी हर हिस्सा टूट-फूट गया। टक्कर के बाद गाड़ियों में आग भी लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Horrific accident in Lakhisarai: Truck-Scorpio collided, both caught fire, two died
लखीसराय में भीषण सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय में ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो चिपटा हो गया और ट्रक का भी हर हिस्सा टूट-फूट गया। टक्कर के बाद गाड़ियों में आग भी लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना कबैया थाना क्षेत्र के पचना रोड बाइपास मोड़ की है। बीती देर रात अमहरा ओपी के दीघा निवासी युगल किशोर मांझी और 25 वर्षीय धीरज कुमार पचना रोड से शादी समारोह में अपने घर लौट रहा था। बाइपास रोड के पास जमुई की ओर से आ रहा बालू लदे ट्रक ने सामने से स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया, जबकि स्कॉर्पियो सवार युगल किशोर मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथ रहे धीरज कुमार ने भी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Horrific accident in Lakhisarai: Truck-Scorpio collided, both caught fire, two died
लखीसराय में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों ने बताया कि बालू लदा ट्रक को चालक पुल पर चढ़ाने के लिए गति में था। तभी पचना रोड से स्कॉर्पियो सामने आ गया। ट्रक व स्कॉर्पियो में यह टक्कर हुई। दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed