फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Health : 650 patients examined in the camp in Saran bihar, 150 diabetic, and 26 found cataract.

Health : गांव के कैंप में 650 मरीजों की जांच, 150 निकल आए शुगर के मरीज, 26 को पता चला मोतियाबिंद

Thu, 23 May 2024 07:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 23 May 2024 07:10 PM IST
सार

Bihar : एक गांव में बहुत बड़ा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सुदूर गांव से काफी संख्या में मरीज आए और मुफ्त में जांच कराकर दवा लिया। इस शिविर में लगभग 650 से अधिक मरीजों ने जांच कराया, जिसमें 150 मरीज  शुगर के जबकि  26 मोतियाबिंद के मरीज निकले। 

विज्ञापन
Health : 650 patients examined in the camp in Saran bihar, 150 diabetic, and 26 found cataract.
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सारण के गड़खा प्रखंड के मीरपुर जुआरा गांव में पूर्व प्राचार्य राजवंशी सिंह के घर पर स्वर्गीय विभा देवी के 27 वीं पुण्यतिथि पर सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सुदूर गांव से काफी संख्या में मरीज आए और मुफ्त में अपना मेडिकल जांच कराकर दवा लिया। शिविर में अंग्रेजी, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक के कई बड़े चिकित्सक शामिल हुए।

विज्ञापन


200 मरीजों में 26 लोगों में मोतियाबिंद
स्वास्थ्य शिविर में लगभग 650 से अधिक मरीज़ आये और अपना जांच कराया। शिविर में आंख जांच के लिए बिहार के सबसे अस्पताल अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तीचक की टीम हॉस्पिटल वैन लेकर पहुंची, जिसमें लगभग 200 मरीजों ने अपने आंख की जांच कराया। उसमें 26 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया।  हॉस्पिटल के प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि सभी लोगों को मुफ्त ऑपरेशन के लिए हॉस्पिटल अपनी सुविधा से बुलाएगा और ऑपरेशन करेगा।  इसमे इन लोगों को रहने और ऑपरेशन का कोई शुल्क नहीं लगेगा।  टीम में डॉ राजीव रंजन, मुकेश राय और धर्मेंद्र समेत सहयोगी शामिल थे।
विज्ञापन


तीनों पद्धति के प्रसिद्ध चिकित्सक ने किया इलाज 
शिविर की खासियत थी कि इसमें अंग्रेजी, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक के प्रसिद्ध चिकित्सक मरीजों की जांच और इलाज किए। सभी लोगों को दवा भी मुफ्त में दी गई।  शिविर में संजीवनी नर्सिंग होम के संचालक डॉ अनिल कुमार, मधुमेह रोग के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ ओंकार नाथ, होम्योपैथ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सूरज मिश्रा और आयुर्वेद के डॉ राजेश रंजन, होम्योपैथ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सुनील शर्मा ने मरीजों को देखा और उनका इलाज किया।  इस मौके पर मरीजों के शुगर आदि की जांच की गई, जिसमें करीब 150 मरीजों में मधुमेह की बीमारी सामने आई। उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों की दवा मरीजों को मुफ्त में दी गयी 
 650 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें नि:शुल्क दवा वितरित की गई। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बिहार प्रदेश सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन द्वारा ब्लड जांच और लाखों क़ीमत की दवा मुफ्त में उपलब्ध कराए गये। संगठन के सचिव पवन ओझा का कहना है कि शिविर में प्रायः संगठन मुफ्त दवा वितरित करती है ताकि रोगियों को सहयोग हो सके। रोगियों के बीच दवा वितरण में प्रमुख रूप से बच्चा लाल यादव, विजय सिंह, भीष्म प्रताप सिंह, रवि सिंह, अरुण सिंह अन्य लोगों का प्रमुख भूमिका रही।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता प्रदान करना ही इसका उद्देश्य 
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के संबंध में डॉ अनिल कुमार ने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है। स्वर्गीय विभा देवी के 27 वीं पुण्यतिथि पर यह उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉ ओंकार नाथ ने कहा कि शिविर का मुख्य उदेश्य यह होता है कि ग्रामीण स्तर पर चिकित्सीय सुविधा देना और उनको स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर डॉ सूरज मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर गांव के लिए ही उपयुक्त होता हैं। इससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित होते हैं। इसलिए ऐसे मरीजों को हमारे यहां मुफ्त में हर गुरुवार को देखा जाता हैं। डॉ राजेश रंजन ने कहा कि शिविर में आए लोगों को इलाज के साथ दवा देने से काफी आर्थिक सहयोग मिलता हैं। शिविर में स्वास्थ्य का परीक्षण भी हो जाता हैं। इससे समय पर बीमारी की पहचान हो जाती है और समुचित इलाज मिल जाता हैं। डॉ सुनील शर्मा ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग रहना चाहिए। इससे समुचित इलाज हो जाता हैं और जीवन बचाया जा सकता हैं। इसके पूर्व सभी चिकित्सक और समाजिक कार्यकर्ता व स्वर्ण कारोबारी चांदनी प्रकाश और समाजिक कार्यकर्ता मुनि जी, रोटरी के सचिव व गोदरेज शो रूम के ऑनर अमरेंद्र सिंह, शंभू सिंह, प्रो पी राज सिंह, रमेश सिंह ने पुष्प अर्पित की। परिवार के पूर्व प्राचार्य राजवंशी सिंह, सरस्वती देवी, विद्यावती देवी, मलय सिंह, रेखा सिंह, मनीषा सिंह, डॉ अभय सिंह, अजय सिंह, अमन सिंह, तपन सिंह, अंजली सिंह, अल्का सिंह, समीक्षा सिंह के अलावे सुखनंदन सिंह, धर्म नाथ सिंह, विनोद सिंह, अरुण सिंह, तेज नारायण सिंह, टूनेश्वर सिंह, बिट्टू सिंह, मंजेश, बबीता समेत अन्य ने पुष्प अर्पित कर स्मरण किया।


भजन संध्या में खूब झूमे लोग 
इस अवसर पर संध्या समय में सुर संग्राम के गेस्ट कलाकार रौनक रतन और सिंगर आरजे लक्ष्मी का भजन संध्या हुआ।  कार्यक्रम में लोग झूम उठे। इसके पूर्व आर्टिस्ट अशोक कुमार के द्वारा स्व. विभा सिंह का सैंड आर्ट बनाया गया। लोगों ने इसकी खूब काफी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed