फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hathua Assembly Seat LJP Kinnar candidate ram darshan prasad aka munna kinnar in Bihar election 2020 against jdu ramsevak singh

बिहार चुनाव: किन्नर प्रत्याशी पहली बार मैदान में, क्या हथुआ में बनेगा कीर्तिमान?

Mon, 02 Nov 2020 12:25 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Mon, 02 Nov 2020 12:25 PM IST
सार

  • लोजपा के टिकट पर उतरे मुन्ना किन्नर, जदयू के मंत्री को दे रहे टक्कर
  • चुनाव जीते तो बिहार में कोई किन्नर पहली बार बनेगा विधायक

विज्ञापन
Hathua Assembly Seat LJP Kinnar candidate ram darshan prasad aka munna kinnar in Bihar election 2020 against jdu ramsevak singh
चुनाव प्रचार करते लोजपा प्रत्याशी मुन्ना किन्नर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार किसी राजनीतिक दल ने किन्नर प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। दरअसल, सारण जिले के हथुआ विधानसभा क्षेत्र से चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने राम दर्शन प्रसाद उर्फ मुन्ना किन्नर को उम्मीदवार बनाया है और उनका सीधा मुकाबला जदयू प्रत्याशी रामसेवक सिंह है, जो राज्य सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं। अगर मुन्ना किन्नर चुनाव जीत जाते हैं तो बिहार के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब कोई किन्नर विधायक बनेगा।
विज्ञापन


मीरगंज से पार्षद हैं मुन्ना किन्नर
आपको बता दें कि मुन्ना किन्नर मीरगंज से जिला पार्षद हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2006 में भी जिला पार्षद का चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के चंद्रमोहन राय से महज 17 वोटों से हार गए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2012 में फुलवरिया से किस्मत आजमाई और मीरगंज से पार्षद बन गए। अहम बात यह है कि फुलवरिया राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का पैतृक गांव है।
विज्ञापन


बिहार की महिलाओं से बोले पीएम मोदी- मां तुम छठ की तैयारी करो, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कद्दावरों से है मुकाबला
चुनाव में मुन्ना किन्नर का मुकाबला राज्य सरकार में समाज कल्याण विभाग मंत्री और जदयू उम्मीदवार रामसेवक सिंह से है। इसके अलावा उनके निशाने पर महागठबंधन से राजद प्रत्याशी राजेश सिंह कुशवाहा समेत 13 अन्य दल और निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

अनोखा है मुन्ना किन्नर का प्रचार का तरीका
जानकारी के मुताबिक, लगभग दो दशक से सक्रिय राजनीति करने वाले मुन्ना किन्नर का चुनाव प्रचार का अंदाज भी निराला है। वह क्षेत्र की जनता से मिलते हैं और बड़े-बुजुर्गों के पांव छूते हैं। इसके बाद उनसे चुनाव जीतने का आशीर्वाद मांगते हैं। मुन्ना किन्नर का वादा है कि अगर वह चुनाव जीते तो अपनी पूरी तनख्वाह जनता के कल्याण में खर्च करेंगे। साथ ही, जिले में अस्पताल और बेसहारा-अनाथों के लिए आश्रय स्थल बनवाएंगे। 

ग्राउंड रिपोर्टः बेतिया, मोतिहारी और सीतामढ़ी के किसानों की कमर टूटी, चुनाव में चर्चा तक नहीं

शबनम मौसी से प्रभावित हैं मुन्ना
मुन्ना बताते हैं कि वह मध्य प्रदेश के शाहडोल जिले के सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2000 में निर्दलीय विधायक बनीं शबनम मौसी से काफी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed