{"_id":"64929349acaaa89b5508aa47","slug":"gundaraj-in-bihar-panch-asked-the-goons-to-pay-damages-they-killed-newborn-of-family-who-wants-justice-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : छह महीने के बच्चे से ऐसी दुश्मनी! शादी के दौरान नुकसान का मुआवजा मांगने की ऐसी सजा देखी न सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : छह महीने के बच्चे से ऐसी दुश्मनी! शादी के दौरान नुकसान का मुआवजा मांगने की ऐसी सजा देखी न सुनी
Wed, 21 Jun 2023 11:36 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:36 AM IST
सार
बिहार में शादी के दौरान नुकसान का मुआवजा मांगने की ऐसी सजा न तो आपने देखी होगी और न ही सुनी होगी। उनलोगों ने छह महीने के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मामला खगड़िया जिला के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत लगमा गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान पंकज कुमार सिंह के 6 माह के पुत्र इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना मंगलवार रात के 11 बजे के करीब की बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि रात के 11 बजे घर के लोग खाना खा रहे थे। बिजली भी नहीं थी। रात के अंधेरे में कुछ लोग घर से भागते हुए नजर आए। उनका पीछा किया तो सभी जंगल में भाग गए। जब घर के अंदर जाकर उन्होंने देखा तो बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।
बारात में हुई थी मारपीट
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि 18 जून को उनके यहां लड़की की शादी थी। उस दिन बारात के साथ गांव के कुछ लड़कों ने मारपीट की थी और बारात में आए गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए थे। इसके अलावे भी गाड़ियों का नुकसान किया। शादी संपन्न हो जाने के बाद गलवार शाम में इस मामले को लेकर गांव समाज के कई लोगों को इकट्ठा किया गया जिसमें किए गए नुकसान का मुआवजा देने की बात कही गई। साथ ही तोड़फोड़ करने वाले लड़कों को भी डांट फटकार लगाई गई। समाज के सामने इस तरह से उन्हें डांट फटकार लगना उन लड़कों को नागवार गुजरा। इसी गुस्से में रात को वे लोग घर में घुसकर बच्चे की गला घोंट हत्या कर दी।
जांच में जुटी पुलिस
परिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी चौथम थाना के पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। कानूनी प्रक्रिया करने के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस उन आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लेगी।