{"_id":"5a37e8294f1c1bee688c2846","slug":"gujarat-election-2017-live-result-sharad-yadav-said-congress-seat-increased-under-rahul-leadership","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में बढ़ी सीटें: शरद यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में बढ़ी सीटें: शरद यादव
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Mon, 18 Dec 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
शरद यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जदयू के बागी पूर्व सांसद शरद यादव ने गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों को कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता बताया है। शरद यादव ने गुजरात में कांग्रेस के प्रदर्शन के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी है।
गुजरात विधानसभा चुनाव नतीजों के ऐलान के बाद शरद यादव ने कहा कि, 'गुजरात में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया और सीटों में इजाफा किया है।' कांग्रेस के बढ़े हुए सीटों को बड़ी कामयाबी करार देते हुए यादव ने एक बयान में कहा है कि इस चुनाव में भाजपा किसी तरह अपनी सत्ता बचाने में कामयाब हो पाई है। यादव ने दावा किया कि जल्द ही गुजरात के लोगों का भाजपा से मोहभंग हो जाएगा।
गौरतलब है कि शरद यादव की अगुवाई वाला जदयू का बागी गुट गुजरात में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। गुजरात में चार सीटों पर शरद गुट ने उम्मीदवार उतारे थे, इनमें गुट के नेता छोटू भाई बसावा सहित दो उम्मीदवारों को चुनावी जीत मिली है। शरद यादव ने कहा यह संतोष की बात है कि कांग्रेस ने गुजरात में पहले के मुकाबले सीटों की संख्या बढ़ाने में बड़ी सफलता हासिल की है। मैं इसके लिए राहुल गांधी को बधाई देता हूं, जिनके अथक प्रयासों से कांग्रेस गुजरात में इस मुकाम तक पहुंची है।
विज्ञापन
शरद यादव ने कहा, 'मैं जनादेश का सम्मान करता हूं। हालांकि सत्तारुढ़ दल ने बहुत कम अंतर के साथ जीत दर्ज की है, फिर भी मुझे लगता है, जल्द ही गुजरात के लोग देश के अन्य राज्यों के लोगों की तरह खुद को परेशान और दुखी महसूस करेंगे।'