फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   green city of bhabhua bihar

बबुआ, ये है बिहार की ग्रीन सिटी भभुआ

Thu, 25 Dec 2014 02:37 PM IST
मनीष शांडिल्य, बीबीसी संवाददाता
मनीष शांडिल्य, बीबीसी संवाददाता Updated Thu, 25 Dec 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
green city of bhabhua bihar

जयपुर को पूरी दुनिया में गुलाबी शहर या पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। जयपुर के नक्शे कदम पर बिहार के भभुआ शहर को पिछले एक साल से अधिक समय से ग्रीन सिटी के रूप में सजाया जा रहा है।

विज्ञापन


राजधानी पटना से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित भभुआ कैमूर जिले का मुख्यालय है। कैमूर नगर परिषद ने इस साल 16 जनवरी को इस शहर को ग्रीन सिटी घोषित किया था। कैमूर जिला धान का कटोरा भी कहा जाता है। इस जिले के कई इलाके इतिहास के पन्नों में भी दर्ज हैं, लेकिन अब इसके मुख्यालय के साथ एक नई पहचान भी जुड़ गई है।
विज्ञापन


शहर की ढाई किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क के दोनों तरफ की लगभग सभी इमारतें हरे रंग में दिखाई देती हैं। यह नजारा सहज रूप से शहर में आने वाले हर नए शख्स का ध्यान खींचता है। शहर को यह पहचान मिली है एक नौकरशाह की पहल पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आईएस की पहल से मिली भभुआ को नई पहचान

फिलहाल राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक की जिम्मेवारी संभाल रहे अरविंद कुमार सिंह ने कैमूर के जिलाधिकारी रहते इस अभियान की शुरुआत की थी।

अरविंद के अनुसार किसी जिले की कमान पहली बार संभालने के बाद उन्होंने कुछ लीक से हटकर करने की सोची। इसके लिए उन्होंने भभुआ को ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने की पहल की।

अरविंद ने 2013 में दीवाली के पहले बैठक कर लोगों से अपने घरों को हरे रंग में रंगने की अपील की थी। तब न सिर्फ मकानों को रंगने का अभियान चला, बल्कि शहर की हरियाली और सफाई पर भी ध्यान दिया गया था।

क्यों चुना भभुआ के लिए हरा रंग

green city of bhabhua bihar

भभुआ के बाशिंदे बताते हैं कि जहां एक ओर आम लोगों ने ज‌िलाधिकारी की अपील का साथ दिया, तो दूसरी ओर सरकारी आदेश न होने के बावजूद लगभग सारे सरकारी भवन भी हरे रंग के हो गए।

लोगों का कहना है कि हरा रंग इसलिए चुना गया क्योंकि कैमूर ज‌िला अपने हरे खेतों और पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। भभुआ निवासी अधिवक्ता चंद्रधीश दूबे ने भी अपने घर को हरे रंग में रंगा है। वे बताते हैं कि अब शहर काफी खूबसूरत लगता है।

ग्रीन सिटी भभुआ की सालगिरह पर होगा जश्‍न

हालांकि चंद्रधीश कहते हैं कि ज‌िलाधिकारी के बदलते ही यह अभियान धीमा पड़ा है। यह अब तक जन अभियान नहीं बन पाया है। नए साल में कैमूर नगर परिषद ने ग्रीन सिटी की पहली सालगिरह आयोजित करने की योजना बनाई है। मकसद लोगों को इस छोटे से शहर को खास पहचान देने वाली इस अनूठी मुहिम से और मजबूती से जोड़ना है।

नगर परिषद की कोशिश है कि मुख्य सड़क के अलावा पूरा शहर भी हरा दिखे और आने वाले दिनों में भी यह मुहिम बरकरार रखी जा सके। इसके लिए परिषद की ओर से शहर के हर वार्ड के लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया जा रहा है। अभियान का असर इसके आसपास के कस्बों में भी दिख रहा है। ज‌िले के दूसरे बड़े कस्बे मोहनियां में भी कई इमारतें और सरकारी भवन हरे रंग की दिखने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed