{"_id":"2cbf600a-7988-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"government-made-optional-to-surya-namaskar-after-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद पर सरकार ने वैकल्पिक किया सूर्य नमस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद पर सरकार ने वैकल्पिक किया सूर्य नमस्कार
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Feb 2013 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य नमस्कार पर विवाद के चलते बिहार सरकार ने स्कूलों में इसे वैकल्पिक करने का आदेश दे दिया है। मुस्लिम संगठन स्कूलों में सूर्य नमस्कार को जरूरी बनाये जाने का विरोध कर रहे थे। अब बिहार सरकार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को नया सर्कुलर जारी कर दिया है, जिसके अनुसार सूर्य नमस्कार वैकल्पिक हो गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इस साल पूर देश में स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इसी के तहत सोमवार को बिहार के सभी स्कूलों में चौथी से सातवीं कक्षा तक के बच्चों को सूर्य नमस्कार करना है।
विज्ञापन
स्कूलों में सूर्य नमस्कार की अनिवार्यता से इंकार करते हुये माध्यमिक शिक्षा निदेशक कमल किशोर सिन्हा ने कहा कि सोमवार को सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सत्र के बाद होने वाले सूर्य नमस्कार में बच्चे अपनी इच्छा से भाग ले सकते हैं। इसके लिये उन पर कोई दबाव नहीं होगा।
विज्ञापन
वहीं बिहार राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष अनीसुर रहमान कासमी ने बिहार सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि मजहब को सरकारी स्कूलों से नहीं जोड़ा जाना चाहिये। इससे बच्चों को नुकसान होता है।
इस संबंध में शिक्षा मंत्री प्रशांत कुमार शाही ने पत्रकारों से कहा कि सरकार ने स्कूलों में सूर्य नमस्कार को बच्चों के लिये अनिवार्य कराने संबंधी कोई निर्देश जारी नहीं किया है। किसी संस्था का प्रार्थना पत्र शिक्षा विभाग के पास आया था। उसे विभाग के लोगों ने जिलों में फॉरवर्ड कर दिया। इस संबंध में भी सरकार ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।
दूसरी तरफ पशु एवं मत्सय संसाधन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा सरकार की इच्छाशक्ति को कमजोर करार दिया। उन्होंने कहा कि हर बात को वोट से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। हर फैसला वोट के लिए नहीं किया जाता। यह विषय धर्म से नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। इसके बगैर स्वस्थ बिहार की कल्पना करने में मुश्किलें आएंगी।