फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Goons shoots pradesh chief of jan adhikar party at patna police inquiry

वारदात: पटना में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गई गोली, पुरानी रंजिश की वजह से हुई फायरिंग

Mon, 13 Sep 2021 08:31 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 13 Sep 2021 08:31 AM IST
सार

बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर गोलियों की तड़तडा हट से दहल उठी। पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष को अपराधियों ने गोली मार दी। आनंद सिंह को  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
Goons shoots pradesh chief of jan adhikar party at patna police inquiry
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में जन अधिकारी पार्टी के नेता को गोली मार दी गई। वारदात पटना के पाटलिपुत्रा थना क्षेत्र के पाटलिपुत्रा कॉलोनी हाउस नंबर 155 के पास की है। रविवार की देर रात जन अधिकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और होटल मालिक आनंद सिंह उर्फ डब्बू सिंह घर लौट रहे थे, इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है । 
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पटना सेंट्रल एसपी अंबरिश राहुल ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पड़ताल से पता चला है कि मामला पुरानी रंजिश का है। फिलहाल पुलिस दूसरे एंगेल से भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पैसे की लेनदेन को लेकर आनंद सिंह पर फायरिंग की गई है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले पैसों की लेनदेन को लेकर उनका दोस्तों के बीच विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed