फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Girlfriend reached home after knowing about marriage in Khagaria, lover beat her up and made her drink acid

Bihar: 'दूसरी' से निकाह की बात जान घर पहुंची प्रेमिका तो मारपीट कर पिला दिया एसिड, तीन साल से था रिश्ता

Mon, 27 Mar 2023 05:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 27 Mar 2023 05:49 PM IST
सार

खगड़िया के बबराहा गांव में प्रेमी और उसके परिजनों ने प्रेमिका को जबरन एसिड पिला दिया। पीड़िता का कसूर सिर्फ इतना था कि वह प्रेमी के किसी और से शादी करने का विरोध कर रही थी। इस मामले में पीड़िता के पिता ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। भागलपुर में अस्पताल में इलाजरत युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Girlfriend reached home after knowing about marriage in Khagaria, lover beat her up and made her drink acid
अस्पताल में पीड़िता और उसके परिजनों का बयान लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया जिले से प्रेम प्रसंग में युवक और उसके परिजनों पर एक युवती को जबरन एसिड पिलाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। वहीं, अस्पताल में इलाजरत युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना को 20 मार्च परबत्ता प्रखंड के बबराहा गांव में अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जब युवती को एसिड पिलाने की घटना हुई तो आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। जहां से रेफर करने के बाद युवती को भागलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उक्त युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री का पिछले तीन सालों से गांव के ही एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के की ओर से भरोसा दिलाया जा रहा था कि वह नौकरी लगने के बाद निकाह करेगा। घटना के दिन प्रेमी छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। इस दौरान युवक के लिए एक अन्य स्थान से निकाह का प्रस्ताव लेकर दूसरा पक्ष भी आ गया। इस बात की भनक लगते ही प्रेमिका अपने प्रेमी से इस विवाह का विरोध करने के लिए वहां पहुंच गई। वहां प्रेमिका युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि इसके बाद प्रेमी युवक और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर युवती को पटककर जबरन एसिड पिला दिया। युवती के चीखने-चिल्लाने पर उसे वहीं छोड़कर सभी फरार हो गए। किसी तरह युवती वापस अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। फिर उसे इलाज के लिए भागलपुर में अस्पताल ले जाया गया। मामले में परबत्ता पुलिस ने भागलपुर पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed