फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Girl raped for one year on the pretext of marriage in Sitamarhi, FIR lodged for refusing to marry

Bihar: सीतामढ़ी में शादी का झांसा देकर युवती से एक साल तक दुष्कर्म, शादी से इनकार करने पर कराई प्राथमिकी

Fri, 14 Apr 2023 05:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Apr 2023 05:06 PM IST
सार

सीतामढ़ी बेला थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने शुक्रवार को थाने में जाकर मुख्य आरोपी समेत तीन युवकों मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Girl raped for one year on the pretext of marriage in Sitamarhi, FIR lodged for refusing to marry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी में शादी का झांसा देकर एक युवती से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक करीब एक साल तक शादी की बात कह कर शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने जब शादी के लिए जोर डाला तो आरोपी ने इनकार कर दिया। युवती ने इधर-उधर काफी भटकने के बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। मामला सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, बेला थाना क्षेत्र के ही रहने वाले मो. रेजाउल्लाह, मो. सन्नाउल्लाह और मो. अमानुल्लाह को आरोपी बनाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि मुख्य आरोपी रेजाउल्लाह के इस कुकृत्य में उसका भाई सन्नाउल्लाह और अमानुल्लाह मदद करता था। रेजाउल्लाह शादी की बात कहने पर बार-बार बहाने बनाकर टालमटोल करता रहा। आरोपी करीब एक साल तक ऐसा करता रहा और जगह-जगह बुलाकर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाता था।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, इसके बाद युवती ने शादी के लिए आरोपी और उसके परिवार वालों पर दवाब बनाया, जिस पर आरोपी ने इनकार कर दिया। फिर युवती ने स्थानीय स्तर पर मामले को सुलझाने को कोशिश की। बात नहीं बनने पर पीड़ित युवती ने थाने पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि तीन युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं, मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल आरोपी घर छोड़कर फरार है। पुलिस उसकी तलाश भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed