फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Giriraj Singh asked Bihar CM Nitish Kumar to stop Halal Certified product and accept fssai certification

Bihar News : गिरिराज बोले- बिहार में शरिया कानून लागू होने से बचाएं सीएम नीतीश, हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट बन रहा

Thu, 23 Nov 2023 01:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 23 Nov 2023 01:01 PM IST
सार

Giriraj Singh : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को बिहार में शरिया कानून लागू होने से रोकने की अपील की है। कहा कि मुस्लिम देशों में हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट निर्यात होते हैं, बिहार में भी ऐसे उत्पाद बन रहे या आ रहे हैं।

विज्ञापन
Giriraj Singh asked Bihar CM Nitish Kumar to stop Halal Certified product and accept fssai certification
बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में शरिया कानून लागू होने की आशंका जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अपील की है कि वह बिहार में इस इस्लामिक कानून के लागू होने से बचाएं। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग ने इस देश के इस्लामीकरण के लिए ऐसे प्रावधान किए हैं, जो दुबई छोड़ ज्यादातर मुस्लिम देशों में प्रभावी हैं। उन देशों में हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट ही स्वीकार किया जाता है। उसी तरह का प्रोडक्ट बिहार में भी बना रहा है या खपाया जा रहा है। चाय और पनीर तक हलाल सर्टिफिकेशन के साथ आ रहे हैं और इससे भारत सरकार के FSSAI के समानांतर प्रावधान लाकर अवैध वसूली भी की जा रही है। मांस में हलाल समझ में आता है, लेकिन सामान्य रसोई के उत्पादों में हलाल सर्टिफिकेशन के जरिए इस्लामीकरण का कुत्सित प्रयास मुख्यमंत्री को रोकना चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


बाजार का कर रहे हैं इस्लामीकरण 
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा है कि हलाल कारोबार के अंतर्गत जिन चीजों का इस्लाम से कोई संबंध नहीं, उनका कारोबार इस्लामीकरण हो रहा है इसलिए इसे जल्द से जल्द रोका जाय। अमर उजाला से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने बताया कि हलाल  एक अरबी शब्द है, जिसको यह मुसलमान लोग वैध मानते हैं और हराम को यह लोग अवैध मानते हैं। लेकिन हमारे सनातन धर्म में हलाल मांस के संदर्भ में ज्यादा पॉपुलर हुआ। जब बकरे को काटते हैं तो तड़पा-तड़पा कर हलाल करके और सनातन धर्म में बली की प्रथा है झटका का। यह मुस्लिम समाज चाय पर, पनीर पर, चीनी पर, नमकीन पर, टीवी पर, जो हलाल सर्टिफिकेशन दे रहा है यह एक तरह से बाजार का इस्लामीकरण कर रहा है। कई मीडिया का सर्वेक्षण है कि ये लोग सर्टिफिकेशन में 2.5 मिलियन एकोनॉमी वसूल रहे हैं। ये लोग सर्टिफिकेशन में केवल एक प्रोडक्ट पर 50,000 से 1 लाख रुपये तक लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed