फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Giriraj Singh angry over burning of flag in Begusarai, warns administration by mentioning old incidents

Bihar News : ऊं लिखे भगवा ध्वज को जलाने पर भड़के गिरिराज सिंह, पुरानी घटनाओं का जिक्र कर प्रशासन को चेताया

Mon, 26 Feb 2024 07:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Feb 2024 07:20 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन से आरोपी को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मंसूरचक की घटना कोई आम घटना नहीं है।

विज्ञापन
Giriraj Singh angry over burning of flag in Begusarai, warns administration by mentioning old incidents
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने अशांति फैलाने की कोशिश की है। असामाजिक तत्वों ने एक निजी विद्यालय में टंगे गए ओम लिखे भगवा झंडे को जला दिया। इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। पूरा मामला मंसूरचक थाना क्षेत्र के फाटक चौक के समीप एक निजी विद्यालय की है। हालांकि, इस पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा रहा है कि आरोपियों के द्वारा झंडा उतारा गया और फिर उसमें आग लगाई गई थी।घटना के बाद बेगूसराय के एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले भी राजोरा में खातोपुर और बलिया में घटना हुई थी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन से आरोपी को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मंसूरचक की घटना कोई आम घटना नहीं है। क्योंकि एक पक्ष के द्वारा भगवा झंडा को जला दिया जाता है। यह घटना साधारण घटना नहीं। इससे पहले भी राजोरा में खातोपुर और बलिया में घटना हुई थी। असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक समरसता को तोड़ने का साजिश वर्षों से चल रही है
गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि बेगूसराय में सामाजिक समरसता को तोड़ने का साजिश वर्षों से चल रही है। खातोपुर की घटना मंदिर को तोड़ा गया। बलिया में विसर्जन जुलूस पर पत्थरों से प्रहार हुआ। मंसूरचक में भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन से मैंने कहा कि केवल वह भगवा ध्वज नहीं जला नहीं है। वहां हमारे सनातन पर हमला हुआ है। अभी पूरे बिहार से लोग आते और राजनीतिक टूरिज्म हो जाता। लोग कहते हैं कि गिरिराज सिंह जैसे लोग आग लगाने का काम करते हैं। मैं विनती कर रहा हूं कि सभी लोग आपसी भाईचारा के साथ रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed