फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Youth Drowns in Yamuna River, Recovered After 30 Hours; Villagers Block Road in Protest

Bihar: जमुने नदी में डूबे युवक का शव 30 घंटे बाद बरामद, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश

Mon, 25 Aug 2025 02:19 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गया जी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 25 Aug 2025 02:19 PM IST
सार

गया जी जिले में जमुने नदी में पैर फिसलने से युवक ऋतु राज डूब गया। शव की तलाश के 30 घंटे बाद एसडीआरएफ टीम ने उसे बरामद किया। शव मिलने की सूचना पर परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर हटवाया।
 

विज्ञापन
Youth Drowns in Yamuna River, Recovered After 30 Hours; Villagers Block Road in Protest
परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जी जिले में रविवार को जमुने नदी में पैर फिसलने से एक युवक डूब गया, जिसकी तलाश के 30 घंटे बाद एसडीआरएफ टीम ने शव बरामद किया। मृतक की पहचान परैया प्रखंड के झीकटिया गांव निवासी ऋतु राज के रूप में की गई है, जो बोरिंग मिस्त्री का काम करता था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चंदौती थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

 

पढ़ें:  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले

विज्ञापन

मृतक के शव मिलने की खबर पर परिजनों और ग्रामीणों ने गया-टिकारी मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर मुआवजा की मांग की। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया। एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार दोपहर 12 बजे नदी से शव को निकाला। घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed