{"_id":"69b2e569016e67a92103e1ec","slug":"warm-welcome-for-ishan-kishan-in-nawada-as-fans-gather-in-large-numbers-gaya-news-c-1-1-noi1516-4043274-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नवादा पहुंचे क्रिकेटर ईशान किशन, प्रशंसकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नवादा पहुंचे क्रिकेटर ईशान किशन, प्रशंसकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया जोरदार स्वागत
Fri, 13 Mar 2026 08:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 08:55 AM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के नवादा पहुंचने पर उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके शहर आने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उनके आवास सावित्री सेवा सदन के बाहर जुट गए और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
ईशान किशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के नवादा पहुंचने पर गुरुवार को उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही उनके शहर आने की खबर फैली, बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उनके आवास सावित्री सेवा सदन के बाहर जुटने लगे। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच लोगों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
घर के बाहर उमड़ी प्रशंसकों की भीड़
ईशान किशन की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक लंबे समय तक उनके घर के बाहर डटे रहे। प्रशंसकों के उत्साह और भीड़ को देखते हुए ईशान किशन को अपने घर की गैलरी में आकर लोगों का अभिवादन करना पड़ा। उन्हें देखते ही समर्थकों ने तालियों और नारों के साथ खुशी का इजहार किया।
दादी और अभिभावक से लिया आशीर्वाद
घर पहुंचने के बाद ईशान किशन ने सबसे पहले अपनी दादी सावित्री शर्मा से मुलाकात की और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपने अभिभावक और जिले के जाने-माने चिकित्सक डॉ. शत्रुध्न प्रसाद सिंह से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। डॉ. शत्रुध्न प्रसाद सिंह ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान ईशान किशन ने उनका हाल-चाल भी जाना और परिवार के साथ कुछ समय बिताया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:Bihar News: दो छात्राएं लापता, परिजनों को मिली हत्या की धमकी, इलाके में दहशत
टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन
हाल ही में संपन्न हुए T20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम इंडिया को कई अहम मौकों पर मजबूती दी। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में भी ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने केवल 21 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। फील्डिंग के दौरान उन्होंने तीन महत्वपूर्ण कैच भी पकड़े, जो टीम की जीत में निर्णायक साबित हुए। ईशान किशन की इस उपलब्धि से नवादा सहित पूरे क्षेत्र के लोगों में गर्व और खुशी का माहौल है। स्थानीय प्रशंसकों ने उनके स्वागत के जरिए अपनी खुशी और सम्मान का खुलकर इजहार किया।