फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News : Child died in aurangabad road accident today many injured in accident near toll plaza

Bihar Road Accident : बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीन बच्चों के साथ बुजुर्ग को रौंदा, एक बच्चे की मौत

Sun, 01 Dec 2024 09:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 01 Dec 2024 09:33 PM IST
सार

Bihar News : बिहार के औरंगाबाद में मदनपुर के पास एनएच-19 पर टोल गेट के सामने एक बेलगाम ट्रक सड़क किनारे खड़े तीन बच्चों के साथ एक बुजुर्ग को रौंदते हुए खड्ड में जा गिरा। एक बच्चे की तत्काल मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bihar News : Child died in aurangabad road accident today many injured in accident near toll plaza
मौके पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक

विस्तार

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर बतसपुर के पास टोल गेट के सामने एक बेलगाम ट्रक सड़क किनारे खड़े तीन बच्चे और एक बुजुर्ग को रौंदते हुए खड्ड में जा गिरा। दुर्घटना में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 

विज्ञापन


एक महीने के अंदर परिवार ने हादसे में दो को मरते देखा
हादसे की सूचना मिलते मदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मृत बच्चे की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी सुरजीत यादव के पुत्र विक्रम कुमार (12) के रूप में की गई है। वहीं दो घायल बच्चों की पहचान कुशहा गांव के गया प्रसाद यादव के पुत्र प्रियांशु कुमार (12) और योगेंद्र यादव के पुत्र संकित कुमार (14) के रूप में हुई है। घायल बुजुर्ग अपनी विवाहित बेटी के घर कुशहा आए हुए थे। गौरतलब हो कि जितिया पर्व के दिन मृतक की चचेरी बहन की मौत हुई थी और उसके महज एक महीने बाद चचेरे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक भाई संकित कुमार अस्पताल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed