फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Tragic road accident in Gayaji, high speed pickup ran over school students, two died

Bihar Accident: गया जी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूली छात्रों को रौंदा, दो की मौत

Wed, 25 Jun 2025 01:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Jun 2025 01:02 PM IST
सार

Bihar: हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में मातम छा गया है। वहीं, दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों की भारी भीड़ थाने के पास इकट्ठा हो गई है। लोग सड़क सुरक्षा और तेज़ रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Tragic road accident in Gayaji, high speed pickup ran over school students, two died
घटना के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलागंज थाना क्षेत्र के बेलागंज बाइपास के समीप बुधवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों छात्र साइकिल से स्कूल जा रहे थे। इसी बीच एक तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें रौंद दिया।

विज्ञापन


घटना सुबह करीब आठ बजे के आसपास की है। पिकअप वाहन बेलगाम गति से आ रहा था और बेलागंज बाइपास पर साइकिल सवार छात्रों को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के बांसी बिगहा और पड़रिया गांव निवासी छात्र के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बेलागंज थाना के अपर थानाध्यक्ष अरविंद किशोर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों छात्रों को तत्काल बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में मातम छा गया है। वहीं, दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों की भारी भीड़ थाने के पास इकट्ठा हो गई है। लोग सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में सीएसपी केंद्र से दो लाख की लूट, महिला कर्मी को हथियार दिखाकर धमकाया; पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। पिकअप वाहन और चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed