फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   the family of a patient who came to the hospital for treatment was beaten up In Jehanabad

Bihar News: अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज के परिजन से मारपीट, स्वास्थ्य कर्मियों की हरकत से हुआ हंगामा

Thu, 18 Jul 2024 12:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Jul 2024 12:50 PM IST
सार

Bihar News: जहानाबाद के शकूराबाद सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज के परिजन से स्वास्थ्य कर्मियों ने मारपीट की। मारपीट के दौरान काफी देर तक अस्पताल में हो हंगामा होता रहा। 

विज्ञापन
the family of a patient who came to the hospital for treatment was beaten up In Jehanabad
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद शकूराबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे समय अजब गजब दृश्य देखने को मिला। जब अपने बेटे की इलाज कराने आए व्यक्ति को स्वास्थ्य कर्मियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि श्री बीघा गांव निवासी मनु कुमार 9 वर्षीय पुत्र कोयल कुमार को इलाज करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद आया था। डॉक्टर द्वारा उसे पूर्जा लेने के लिए कहा गया, पूर्जा कटवाने के लिए एनएम कंचन कुमारी के पास गया।

विज्ञापन


इस स्वास्थ्य कर्मी से पुर्जे बनाने के लिए कहा, तभी कंचन कुमारी भड़क गई और इसके साथ मारपीट शुरू हो गई। अस्पताल सुरक्षा में लगे हुए गार्ड के बीच बचाव किया। किसी द्वारा इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा रहा है की कंचन कुमारी द्वारा अपने बेटे की इलाज कराने आए व्यक्ति के साथ मारपीट कर रही है। वही उसके सहयोगी मौके पर पहुंचकर मारपीट की घटना को अंजाम देते हैं। इस घटना के बारे में जब चिकित्सा पदाधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो अधिकारी मीडिया से बात करने में कतराने लगे। आसपास के लोगों का कहना है कि इस अस्पताल में आसमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिसके कारण ऐसी घटना होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed