फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   The body of a young man who had gone to the mountains with his friends was found a day later

Gaya Crime: दोस्तों के साथ पहाड़ घूमने गए युवक का एक दिन बाद मिला शव, पत्थर से कुचल कर हत्या का आरोप

Sun, 28 Jul 2024 02:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 28 Jul 2024 02:01 PM IST
सार

Gaya Crime: बिहार के गया जिले में दोस्तों के साथ पहाड़ घूमने गए युवक का एक दिन बाद पुलिस ने शव बरामद किया है। पहाड़ पर युवक के शव मिलने की सूचना पर आस पास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 

विज्ञापन
The body of a young man who had gone to the mountains with his friends was found a day later
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्तों के साथ पहाड़ घूमने गए युवक का एक दिन बाद शव मिला है। पूरा मामला जिले के आमस थाना क्षेत्र में स्थित धड़धारिया पहाड़ का है। मृतक की पहचान महापुर गांव के रहने वाले इंद्रदेव ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को आमस थानाक्षेत्र के धड़धारिया पहाड़ के समीप से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक बिट्टू कुमार बीते कुछ सालों से वृंदावन गांव अपने ननिहाल में रह रहा था। शुक्रवार की शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ पहाड़ घूमने के लिए निकला था।

विज्ञापन


देर शाम दोनों दोस्त घर लौट आए, लेकिन बिट्टू नहीं लौटा। काफी देर रात तक नहीं युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी बिट्टू नहीं मिला तो थक हार कर परिजन आमस थाने पहुंचे और सूचना दी। आस-पास के कुछ ग्रामीण शनिवार की शाम को जंगल घूमने गए थे। इस दौरान ग्रामीणों की नजर एक शव पर पड़ी, उसके बाद ग्रामीणों ने सबसे पहले गांव वालों को खबर किया।
विज्ञापन


गांव के लोगों के साथ-साथ बिट्टू के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। जब शव को देखा तो पहचान गए कि ये बिट्टू का शव है। फौरन स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। थाने की पुलिस ने बताया कि मृतक बिट्टू कुमार के एक दोस्त को हिरासत लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईट पत्थर से कुचल कर की गई है हत्या
वहीं मृतक बिट्टू कुमार के नाना रामवृक्ष ठाकुर और मामा सत्येंद्र ठाकुर का आरोप है कि हमारे नाती का हत्या की गई। नाती को पहाड़ पर ले जाकर पत्थर से कूच कूचकर हत्या किया गया है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed