{"_id":"6422b8be897280eeff0c09fa","slug":"seven-bombs-found-near-temple-and-school-in-gaya-two-explode-with-loud-noise-no-casualties-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गया में मंदिर और विद्यालय के आसपास सड़क किनारे मिले सात बम, दो तेज आवाज के साथ फटे, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गया में मंदिर और विद्यालय के आसपास सड़क किनारे मिले सात बम, दो तेज आवाज के साथ फटे, कोई हताहत नहीं
Tue, 28 Mar 2023 03:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 28 Mar 2023 03:22 PM IST
सार
इमामगंज थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि विद्यालय और मंदिर के इर्द-गिर्द सड़क किनारे से बम मिले हैं। सुतली से लिपटे बम मिले हैं, जिनमें अंदर विस्फोटक भरा हुआ है। ऐसे कुछ बम बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस घटना के पीछे रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
इमामगंज इलाके में मिले सुतली से लिपटे बम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गया में एक विद्यालय और मंदिर के इर्द-गिर्द सात बम रखे मिले। यह खबर सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने उपद्रव करने की नीयत से ऐसा किया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इमामगंज एसडीपीओ मनोज राम भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। यह घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के परसेवा गांव की बताई गई है।
विज्ञापन
लोग दहशत में, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
जानकारी के अनुसार, गया जिले के इमामगंज थाना अंतर्गत एक विद्यालय और मंदिर के आसपास सड़क किनारे से सात बम मिले हैं। इमामगंज थाना के परसेवा गांव से ये बम मिलने की सूचना है। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने उपद्रव करने की नीयत से विद्यालय और मंदिर के इर्द-गिर्द सड़क किनारे जिंदा बम को रख दिया था। सुतली से लिपटे बम आधा-आधा किलोग्राम के बताए गए हैं।
विज्ञापन
बम मिलने की सूचना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद इमामगंज थाना की पुलिस स्थल पर पहुंची है और छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दो बम विस्फोट भी हुए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर घटना में संलिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने में जुट गई है।
विज्ञापन
देर रात हुए थे तेज दो धमाके
ग्रामीण रोहित कुमार ने बताया कि बीती देर रात को करीब दो से तीन बजे दो तेज धमाके हुए थे। इससे लोग काफी डर गए थे। सुबह देखा गया तो विद्यालय और मंदिर के इर्द-गिर्द कई बम देखे गए। वहीं, एक घर पर भी बम फेंका गया। कुल सात बम मिलने के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है।
ग्रामीणों के अनुसार, सुतली से लिपटे हुए बम देखे गए हैं, जो करीब आधा-आधा किलोग्राम के बताए जा रहे हैं। दो बम का विस्फोट होना बताया जा रहा है। हालांकि किसी व्यक्ति को इससे क्षति नहीं पहुंची है। माना जा रहा है कि रात में बमों को रख दिया गया था। असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव फैलाने की मंशा से इस तरह की घटना किए जाने की बात सामने आ रही है।
विशेष टीम का किया गया गठन
इमामगंज थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि विद्यालय और मंदिर के इर्द-गिर्द सड़क किनारे से बम मिले हैं। सुतली से लिपटे बम मिले हैं, जिसमें अंदर से विस्फोटक भरा हुआ है। ऐसे कुछ बम बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस घटना के पीछे रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
रामनवमी पर्व को लेकर जहां पुलिस प्रशासन एहतियात बरत रहा है। वहीं, इस तरह की घटना ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दी है। फिलहाल इस तरह की घटना के पीछे कौन-कौन लोग हैं, उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने अपनी ओर से कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।