{"_id":"67adc1227e245910720e0fe5","slug":"pragati-yatra-picture-of-jehanabad-will-change-with-gift-of-crores-cm-nitish-kumar-will-give-gift-on-friday-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pragati Yatra: करोड़ों की सौगात से बदल जाएगी जहानाबाद की तस्वीर, शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार देंगे तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pragati Yatra: करोड़ों की सौगात से बदल जाएगी जहानाबाद की तस्वीर, शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार देंगे तोहफा
Thu, 13 Feb 2025 03:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Feb 2025 03:23 PM IST
सार
Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा 14 फरवरी को जहानाबाद में होने जा रही है। जिला प्रशासन ने इस यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम अलंकृता पांडे ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जहानाबाद जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा 14 फरवरी को होनी है। ऐसे में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तौर पर सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जहानाबाद जिला अधिकारी अलंकृता पांडे और पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर चल रहे कार्यों का डीएम और एसपी ने अवलोकन कर कई निर्देश जारी किए। इस संबंध में जिलाधिकारी अलंकर्ता पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले अरवल से हेलीकॉप्टर के द्वारा जहानाबाद पहुंचेंगे, जहां से धरहरा में बने अति पिछड़ा वर्ग के छात्राओं के लिए आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री लगभग 133 करोड़ से अधिक योजनाओं का उद्घाटन और लगभग 100 करोड़ रुपये से बनने वाले योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सरकारी कार्यालय के रंग-रोगन का कार्य लगभग कर लिया गया है। सड़कें चकाचक किया जा रहा है। सड़क पर दोनों ओर बैरिकेडिंग का कार्य भी लगभग कर ली गई है।
विज्ञापन
जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय भवन के सभा कक्ष में मुख्यमंत्री पदाधिकारी के साथ समीक्षा करेंगे। इसके बाद काको प्रखंड के धरहरा में योजनाओं का जायजा लेंगे। इसी तरह से जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के राजा बाजार में बनने वाले ऊपरी पुल का मुआयना करेंगे। इंडोर स्टेडियम में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लगभग सवा 200 दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। 700 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सभी जगह पर पुलिस के जवानों के द्वारा लगातार गश्ती किया जा रहा है। जिला मुख्यालय में छोटे-बड़े वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है। उन वाहनों का रूट चार्ट बना दिया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तौर पर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। लगातार जिलाधिकारी और एसपी के द्वारा घूम-घूम कर सभी जगह का मॉनिटरिंग किया जा रहा है।