फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya: Police investigating Dr. Vandana's suicide or murder case, secret will be revealed from mobile-laptop

Bihar News: डॉ. वंदना की आत्महत्या या हत्या मामले की जांच में जुटी पुलिस, जब्त मोबाइल-लैपटॉप से खुलेगा राज?

Tue, 30 Jul 2024 12:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2024 12:54 PM IST
सार

Gaya News: पुलिस ने डॉक्टर वंदना की हत्या या आत्महत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस डॉक्टर वंदना के लैपटॉप, मोबाइल और डायरी को खंगाल रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Gaya: Police investigating Dr. Vandana's suicide or murder case, secret will be revealed from mobile-laptop
मृतका डॉक्टर वंदना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया में बीते रविवार को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी हॉस्टल के कमरे से डॉक्टर वंदना का लटकता हुआ शव मिला था। इस मामले में पुलिस अब हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। पीजी कर रही डॉक्टर वंदना की मौत के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच कर सबूत जुटाने लगी। वहीं, जांच के दौरान पुलिस ने डॉक्टर वंदना के लैपटॉप, डायरी और मोबाइल को जब्त किया है। साथ ही पुलिस जब्त लैपटॉप, डायरी और मोबाइल को खंगाल रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस लैपटॉप में मिली कुछ तस्वीरों की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस गर्ल्स हॉस्टल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाल रही है। वारदात से पहले और बाद में कौन-कौन लोग आए और गए, पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ करेगी। जांच के दौरान जरूरत पड़ी तो गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं और कर्मियों से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते रविवार को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के गाइनकॉलजी यानी स्त्री रोग विभाग से पीजी कर रही डॉक्टर वंदना की कमरे में पंखे से लटकी हुई लाश पुलिस को मिली थी। उसके बाद पूरे मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने डॉक्टर वंदना के शव को उनके परिजनों और पति को सौंप दिया। डॉक्टर वंदना के शव को पति अपने साथ पैतृक घर नालंदा ले गए। हालांकि पीजी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं और कुछ भी बोलने से बच रही हैं। फिलहाल पुलिस आत्महत्या मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed