फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   PM Modi gave big gift of Rs 13000 crore to Gaya ji know what he said before Bihar assembly elections

PM Modi: 13000 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देने के बाद पीएम मोदी ने दिलाई लालटेन राज की याद, यह बातें कहीं

Fri, 22 Aug 2025 01:18 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Aug 2025 01:18 PM IST
सार

PM Modi Bihar Visit : पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार वासियों को आज बड़ा तोहफा दिया है। गयाजी की धरती से प्रदेश समेत देश को संबोधित किया है। जानें इस दौरान पीएम ने अपने संबोधन में क्या-क्या कहा है..

विज्ञापन
PM Modi gave big gift of Rs 13000 crore to Gaya ji know what he said before Bihar assembly elections
PM Modi Bihar Visit : कार्यक्रम के दौरान मंच पर पीएम मोदी महिला हितग्राही को घर की चाबी सौंपते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गयाजी का प्रधानमंत्री का दौरा कई मायनों में खास रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने इस दौरान पीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। मगध विवि. के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दूर-दूर तक जनसमूह नजर आया है। वहीं, पीएम ने इस बीच 30 विकास परियोजनाओं की सौगात जनता को दी है।  पीएम ने अपने संबोधन में सबसे पहले कहा कि विश्व विख्यात ज्ञान व मोक्ष की पवित्र नगरी गयाजी को हम प्रणाम कर ही। विष्णुपद मंदिर के ई गौरवशाली भूमि पर अपने सबके अभिनंदन करत ही। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्रीमंडल के सहयोगी जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह, चिराग पासवान, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, सतीशचंद्र दूबे, राजभूषण चौधरी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के मंत्री, उपेंद्र कुशवाहा व अन्य सांसद।
विज्ञापन


'गयाजीकी सांस्कृतिक व पौराणक विरासत काफी समृद्ध'
पीएम ने कहा कि गयाजी की यह धरती अध्यात्म और शांति की धरती है। यह भगवान बुद्ध को बोध कराने वाली पवित्र भूमि है। गयाजीकी सांस्कृतिक व पौराणक विरासत काफी समृद्ध है। यहां के लोगों की इच्छा थी कि इस नगरी को गयाजी कहा जाए। मैं इस निर्णय के लिए बिहार सरकार को धन्यवाद देता हूं। आज भी गयाजी की पावन भूमि से एक ही दिन में 12 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है। इसमें ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इससे बिहार के विकास को गति मिलेगी ओर लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके लिए बिहार के लोगों को बधाई देता हूं। बिहार में बेहतर स्वास्थ्य के लिए हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर का भी उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन


'सुविधा, सुरक्षा और सम्मान से जीने की गारंटी मिली है'
बिहार के लोगों को कैंसर के इलाज के लिए एक और सुविधा मिल गई। साथियों, गरीब के जीवन से मुश्किलें दूर करना, महिलाओं के जीवन को आसान बनाना। जबतक हर जरुरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता। मोदी चैन से नहीं बैठेगा। इसी सोच के साथ पिछले 11 साल में चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर बनाकर दे दिए गए हैं। अकेले बिहार में 38 लाख से अधिक आवास बनाए गए हैं। गयाजी में भी 2 लाख से अधिक परिवारों को अपना पक्का घर मिला है। और हमने सिर्फ गली में चहारदीवारी नहीं दी। बल्कि घरों के साथ गरीबों को उनका स्वाभिमान दिया है। घरों में बिजली, पानी, शौचालय और गैस कनेक्शन की सुविधा मिली है। यानि गरीब परिवारों को सुविधा, सुरक्षा और सम्मान से जीने की गारंटी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की धरती है-पीएम
आज इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए बिहार के मगध क्षेत्र के 16 हजार से अधिक परिवारों को अपना पक्का घर दिया। यानि इस बार इन परिवारों में दीवाली और छठ पूजा की रौनक और ज्यादा होगी। मैं अपना घर पाने वाले सभी लाभार्थी परिवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। और जो लोग अब भी पीएम आवास योजना के लाभ से छूट गए हैं। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि पीएम आवास अभियान तबतक जारी रहेगा। जबतक हर गरीब को अपना पक्का घर नहीं मिल जाता। बिहार चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की धरती है। जब-जब किसी दुश्मन ने भारत को चुनौती दी है। बिहार देश की ढाल बनकर खड़ा हुआ है। बिहार की धरती पर लिया गया संकल्प कभी खाली नहीं जाता।

इसीलिए जब काश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। मैंने बिहार की इसी धरती से आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी। आज दुनिया देख रही है। बिहार की धरती सेलिया गया वह संकल्प पूरा हो चुका है। आपको याद होगा पाकिस्तान हमपर ड्रोन और मिसाइल चला रहा था। औश्र भारत पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में तिनके की तरह बिखेर रहा था। पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई। साथियों ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है। अब भारत में आतंकी हमला कर कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेगी। साथियों बिहार का तेज विकास एनडीए सरकार की प्राथमिकता है।

आरजेडी लोगों को वोट बैंक समझ रही- पीएम
आरजेडी के लोग के बिहार लोगों को सिर्फ वोट बैंक मानते हैं। उन्हें गरीबों के मान-सम्मान और सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के एक सीएम ने मंच से कहा था कि अपने राज्य में बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। बिहार की एनडीए सरकार कांग्रेस और इंडी गठबंधन के इस नफरती अभियान का जवाब दे रही है। 

'सिमरिया ब्रिज के शिलान्यास का सौभाग्य'
बिहार के नौजवानों को सरकारी नौकरी देने के लिए नीतीश जी ने अभियान चलाया है। नीतीश जी के कारण ही शिक्षक पात्रता परीक्षा भी पूरी पारदर्शिता के साथ हुई। यहां के युवाओं को रोजगार देने और पलायन रोकने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। 15 अगस्त से पीएम विकसित भारत योजना लागू हुई है। इसके तहत युवाओं को निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पर केंद्र सरकार अपने पास से 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। आज का यह कार्यक्रम इसका एक शानदार उदाहरण है। सिमरिया ब्रिज के शिलान्यास का सौभाग्य बिहार के लोगों ने मुझे दिया। आज उसका लोकार्पण करने का मौका भी मुझे दिया गया है। यह कुछ शहरों नहीं बल्कि पूरे उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने का काम करेगा। जो पहले गांधी सेतू को पारकर 150 किमी का लंबा चक्कर काटते थे। उन्हें अब कम दूरी तय करनी होगी। इससे व्यवसाय को लाभ पहुंचेगा।

'जमानत नहीं मिली तो उसे कुर्सी छोड़नी होगी'
पहले की सरकार में जेल से ही फाइलों पर साइन किए जा रहे थे और सरकारी आदेश निकाले जा रहे थे। नेताओं का यह रवैया रहेगा तो भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई कैसे लड़ी जा सकती है। संविधान हर जनप्रतिनिधि से इमानदारी और पारदर्शिता की उम्मीद करता है। हम संविधान की मर्यादा को तार-तार होते नहीं देख सकते हैं। इसलिए एनडीए भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए ऐसा कानून लाई है, जिसके दायरे में पीएम, सीएम व मंत्री भी हैं। जब यह कानून बन जाएगा तो पीएम-सीएम व मंत्रियों को गिरफ्तारी के 30 दिनों के अंदर जमानत लेनी होगी। अगर जमानत नहीं मिली तो उसे कुर्सी छोड़नी होगी। जो जेल जाए उसे कुर्सी छोड़नी चाहिए या नहीं? इसलिए ऐसा सख्त कानून बनाने की तरफ हमारी सरकार अग्रसर है। लेकिन ये राजद, कांग्रेस व लेफ्ट वाले इस कानून का विरोध कर रहे हैं। ये बहुत गुस्से में हैं। कौन नहीं जानता उनको किस बात का डर है। जिसने पाप किया होता है वह अपने पाप को दूसरों से छिपाता है। लेकिन, खुद तो भीतर से जानता है कि उसने क्या खेल खेला है। राजद-कांग्रेस वाले कुछ बेल पर हैं।

'देश में घुसपैठियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय'
राजेंद्र बाबू और बाबा साहब ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि सत्ता के भूखे लोग भ्रष्टाचार करेंगे औj जेल जाने के बाद भी कुर्सी से चिपके रहेंगे। अब भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे औश्र उनकी कूर्सी भी जाएगी। भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने का संकल्प देश के लोगों का है। यह पूरा होकर रहेगा। देश में घुसपैठियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है।

बिहार के सीमावर्ती जिलों में तेजी से डेमोग्राफी बदल रही है। इसलिए एनडीए सरकार ने तय किया है कि देश का भविष्य घुसपैठियों को नहीं तय करने देंगे। घुसपैठियों को बिहार के युवाओं का रोजगार नहीं छिनने देंगे। जिन सुविधाओं पर भारतीयों का अधिकार है। उसपर घुसपैठियों काे डाका नहीं डालने देंगे। बहुत जल्द डेमोग्राफी सर्वे का कार्य शुरु होगा। हम हर घुसपैठी को देश से बाहर करके रहेंगे। क्या घुसपैठिए आपका रोजगार छिन लें और आपकी जमीन पर कब्जा कर लें यह मंजूर है।


ये भी पढ़ें- Special Welcome: पीपल की पत्ती पर मधुरेंद्र की नायब कलाकारी, गौतम बुद्ध को प्रणाम करते हुए पीएम की बनाई तस्वीर

आरोप: कांग्रेस और राजद पर साधा निशाना
कांग्रेस और राजद ने बिहार के लोगों का हक छिनकर घुसपैठियों को देना चाहते हैं। एनडीए को हराने के लिए कांग्रेस-राजद कितना भी नीचे जा सकते हैं। इसलिए बिहार के लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। हमें बिहार को कांग्रेस-राजद की बुरी नजर से बचाकर रखना है। बिहार के लिए यह समय बेहद खास है। 

ये भी पढ़ें- LivePM Modi Bihar Visit Live: बिहारवासियों को योजनाओं की सौगात देने पहुंचे PM मोदी, लालू बोले- पिंडदान कराने आ रहे


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed