फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Politics News Rambali Singh Yadav Statement on Nitish Kumar Discriminates Dalits and Backward People

Bihar: सीएम के शिलान्यास कार्यक्रम में भड़के माले विधायक, कहा- नीतीश कुमार दलितों-पिछड़ों से करते हैं भेदभाव

Mon, 23 Sep 2024 02:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 23 Sep 2024 02:37 PM IST
सार

Jehanabad News: माले विधायक ने मुख्यमंत्री पर दलित, महादलित और अति पिछड़ा समुदाय के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार केवल दिखावे के लिए इन वर्गों की बात करते हैं, जबकि हकीकत में उनके साथ छुआछूत का व्यवहार किया जाता है।

विज्ञापन
Bihar Politics News Rambali Singh Yadav Statement on Nitish Kumar Discriminates Dalits and Backward People
माले विधायक रामबली सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले के कल्पा पंचायत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम पर माले विधायक रामबली सिंह यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। घोसी विधानसभा के माले विधायक रामबली सिंह यादव ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को जनता के पैसों का दुरुपयोग बताया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान दलित, महादलित और अति पिछड़ा समुदाय के लोगों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया।

विज्ञापन

 
विधायक यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में दलित और महादलित परिवारों के लोग चिलचिलाती धूप में अपनी समस्याएं सुनाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया और यहां तक कि उन्हें उनके घरों में बंद कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने उनकी ओर देखना भी मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Politics News Rambali Singh Yadav Statement on Nitish Kumar Discriminates Dalits and Backward People
जहानाबाद में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

मांग पत्र सौंपने पर किया दुर्व्यवहार
विधायक रामबली सिंह यादव ने आरोप लगाया कि जब वह पीने के पानी की समस्या के लिए मुख्यमंत्री को दस सूत्री मांग पत्र सौंपने पहुंचे, तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। मुख्यमंत्री के अंगरक्षकों द्वारा उन्हें धक्का देकर बाहर कर दिया गया। विधायक ने कहा कि घोसी के कई गांवों में पीने के पानी की किल्लत है और वह इस समस्या को मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहते थे, लेकिन उनकी आवाज दबा दी गई।
 
दलितों और पिछड़ों के साथ भेदभाव का आरोप
विधायक ने मुख्यमंत्री पर दलित, महादलित और अति पिछड़ा समुदाय के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार केवल दिखावे के लिए इन वर्गों की बात करते हैं, जबकि हकीकत में उनके साथ छुआछूत का व्यवहार किया जाता है। विधायक ने कहा कि इस तरह का व्यवहार निंदनीय है और जनता इसका बदला आने वाले दिनों में लेगी।
 
विधायक रामबली सिंह यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का दलितों और महादलितों के प्रति व्यवहार बेहद निराशाजनक है। उनकी सुरक्षा में लगे लोगों ने मुझसे और आम जनता से जिस तरह का दुर्व्यवहार किया, वह अस्वीकार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed