फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Woman Found Dead in Her In-Laws Home Four Years After Marriage, Murder Allegations Surface

Bihar: चार साल पहले जिस घर में बनी थी दुल्हन, वहीं संदिग्ध हालत में मिली लाश; मायके पक्ष पर लगे हत्या के आरोप

Fri, 15 May 2026 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 10:12 PM IST
सार

गया के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र में विवाहिता नीतू कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Bihar Woman Found Dead in Her In-Laws Home Four Years After Marriage, Murder Allegations Surface
मृतिका नीतू कुमारी की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गया जिले के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ढेलवा टांड़ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। चार साल पहले जिस घर में नीतू कुमारी दुल्हन बनकर आई थीं, उसी घर में अब उनकी मौत की खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय नीतू कुमारी का शव शुक्रवार को उनके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान रुपेश यादव की पत्नी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, मायके में खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


चार साल पहले हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि नीतू की शादी करीब चार वर्ष पहले ढेलवा टांड़ निवासी रुपेश यादव के साथ हुई थी। दोनों का एक साल का बेटा भी है। परिजनों के अनुसार, नीतू दो दिन पहले ही अपने मायके गुरपा थाना क्षेत्र के मोचारक गांव से ससुराल लौटी थीं। ऐसे में अचानक उनकी मौत की खबर ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया। मृतका के पिता बिंदेश्वर यादव और भाई ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही नीतू को छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि सास और ननद अक्सर उसे मानसिक रूप से परेशान करती थीं और घर में विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   Bihar: रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए जवान के लिए गयाजी में पिंडदान, विदेशी परिवार की आस्था देख भावुक हुए लोग


मौके पर पहुंची पुलिस
परिजनों ने दावा किया है कि नीतू की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं, मृतका के पति रुपेश यादव फिलहाल मुंबई में रहकर काम करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही सिंधुगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष नीलेश कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, एक साल के मासूम बच्चे के सिर से मां का साया उठने की बात सुनकर लोग भावुक हो उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed