फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Nawada News: Four bus passengers died due to electric shock; people came in contact with high voltage wire

Bihar News: नवादा में करंट लगने से बड़ा हादसा, चार बस यात्रियों की मौत; हाई वोल्टेज तार की चपेट में आए लोग

Wed, 05 Mar 2025 05:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 05 Mar 2025 05:07 PM IST
सार

Nawada News: नवादा में करंट लगने से चार बस यात्रियों की मौत हो गई, यह हादसा हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
Nawada News: Four bus passengers died due to electric shock; people came in contact with high voltage wire
बिजली का करंट लगने से चार बस यात्रियों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में चार बस यात्रियों की मौत हो गई। घटना नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के राजीव नगर में हुई, जहां बस हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
गिरे हुए पेड़ को हटाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बस नालंदा के राजगीर से खिजरसराय की ओर जा रही थी। रास्ते में एक पेड़ गिरा हुआ था, जिससे सड़क पूरी तरह से जाम हो गई थी। बस में सवार कुछ यात्री उस पेड़ को हटाने के लिए नीचे उतरे, लेकिन इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। तार के संपर्क में आते ही चार यात्री करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन



 
चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी
इस हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे घायल यात्री ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी मृतक एक ही बस में सवार थे। अभी तक किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इलाके में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दर्दनाक हादसे को लेकर पूरे इलाके में मातम छा गया। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के सही कारणों की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed