{"_id":"69be8fe595be2c35f8050d28","slug":"nawada-crackdown-two-hardcore-plfi-militants-arrested-40-kg-explosives-seized-gaya-news-c-1-1-noi1516-4074799-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नक्सलियों पर बड़ा वार! हथियारों का जखीरा बरामद, दो हार्डकोर उग्रवादी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नक्सलियों पर बड़ा वार! हथियारों का जखीरा बरामद, दो हार्डकोर उग्रवादी दबोचे
Sat, 21 Mar 2026 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 08:21 PM IST
सार
नवादा जिले में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के दो हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर रजौली थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई और आरोपियों की निशानदेही पर पहाड़ी इलाके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।
विज्ञापन
PLFI के दो हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के नवादा जिले में सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (PLFI) के दो हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ और नवादा पुलिस की टीम ने रजौली थाना क्षेत्र में 20 मार्च की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
दो उग्रवादियों की हुई पहचान
गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान दयानंद राजवंशी उर्फ गुर्जर उर्फ पप्पू और मिथलेश राजवंशी के रूप में हुई है। दोनों रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के निवासी हैं और लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय बताए जा रहे हैं।
निशानदेही पर बरामद हुए हथियार और विस्फोटक
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर भानेखाप के पहाड़ी और जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। जब्त सामान में 315 बोर की दो राइफल, 20 जिंदा कारतूस, बुलेटप्रूफ प्लेट सहित टैक्टिकल गियर, एक बुलेटप्रूफ पटका, 9 डेटोनेटर, करीब 40.625 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और लगभग 100 मीटर वायर शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में प्रसाद को लेकर विवाद, मारपीट में कई श्रद्धालु घायल
बड़ी साजिश को किया गया नाकाम
रजौली के एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि एसटीएफ और पुलिस बल के संयुक्त सहयोग से भानेखाप स्थित पहाड़ी एवं जंगली इलाके से भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है और दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि बरामद सामग्री का इस्तेमाल किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए किया जा सकता था। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक संभावित साजिश को नाकाम कर दिया गया है।
नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
इस संबंध में रजौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब गिरफ्तार उग्रवादियों के नेटवर्क को खंगालने और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।