फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Nawada: A motorcyclist crushed a seven-year-old child while doing a stunt to make a reel, he died on spot

Bihar: नवादा में मोटरसाइकिल सवार ने स्टंट कर रील बनाने के चक्कर में सात साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Fri, 21 Jun 2024 05:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 21 Jun 2024 05:50 PM IST
सार

Nawada News: ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा अपने परिवार और पिता के साथ ईंट भट्ठा पर से काम करके लौट रहा था। इसी दौरान अकबरपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने बच्चे को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Nawada: A motorcyclist crushed a seven-year-old child while doing a stunt to make a reel, he died on spot
दुर्घटनाग्रस्त बाइक और मौके पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नवादा में मोटरसाइकिल से स्टंट करते हुए रील बनाने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार ने एक सात साल के बालक को कुचल डाला। जिले के अकबरपुर-थाली रोड पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार  मोटरसाइकिल की चपेट में आने एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया। वहीं, आरोपी चालक मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


इधर, थाली थानाध्यक्ष विकास चंद्र यादव ने बताया कि अकबरपुर से थाली की ओर से तेज रफ्तार से जा रहे मोटरसाइकिल चालक ने दनियार गांव के कारु मांझी के पोते को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। चालक मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस घटना से नाराज परिजनों ने रोड जाम कर दिया। थानाध्यक्ष के समझाने-बुझाने पर जाम को हटा लिया गया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने लाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। मृतक बालक की पहचान चंदा मांझी के बेटे काशी मांझी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, बच्चा अपने परिवार और पिता के साथ ईंट भट्ठा पर से काम करके लौट रहा था। इसी दौरान अकबरपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने बच्चे को रौंद दिया। मृतक के पिता ने बताया कि जब वह काम करके घर वापस आने के लिए गाड़ी से उतरे तो ये देखा कि बाइक वाले मोबाइल फोन से वीडियो बनाते हुए स्टंट कर रहे थे। दूसरा बाइक वाला उसका वीडियो बना रहा था, जिससे उनका नियंत्रण खो गया और मेरे बेटे पर अपनी बाइक चढ़ा दी। उसके बाद आनन-फानन में बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी अकबरपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया।


गौरतलब है कि पथ के चौड़ीकरण के बाद दुर्घटना में काफी वृद्धि हुई है। कई बाइक सवार स्टंट करने के चक्कर में कई लोगों को चोटिल कर चुके हैं। आज उसी बाइक स्टंट ने एक नन्हे बालक की जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed