{"_id":"68234c41f4639ae9f00de211","slug":"murder-of-relations-in-bihar-wife-and-sons-together-killed-the-husband-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में रिश्तों का कत्ल: पत्नी और बेटों ने मिलकर की पति की हत्या, ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में रिश्तों का कत्ल: पत्नी और बेटों ने मिलकर की पति की हत्या, ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Tue, 13 May 2025 07:12 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 13 May 2025 07:12 PM IST
सार
Bihar: घटना की जानकारी मिलते ही अतरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर पति की ईंट और पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह खौफनाक घटना जिले के अतरी थाना क्षेत्र के मफा ताड़ गांव की है।
मृतक की पहचान राजकुमार दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजकुमार दास के तीन बेटे हैं, जिनमें से दो हाल ही में दिल्ली से गांव लौटे थे। छोटे बेटे की शादी 20 मई को तय थी, जिसकी तैयारियों के लिए दोनों बेटे गांव आए थे। छोटा बेटा अभी गांव नहीं पहुंचा था।
पढ़ें: अब बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सिखाई जाएगी फ्रेंच और जर्मन भाषा, मुख्य सचिव अमृत लाल ने दी जानकारी
विज्ञापन
इसी दौरान परिवार को राजकुमार दास के एक अन्य महिला से संबंध की जानकारी मिली। यह जानकर पत्नी नीरा देवी और बेटे सुबोध दास व सुधीर दास गुस्से में आगबबूला हो गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर राजकुमार दास पर हमला किया और ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस ने तीनों को लिया हिरासत में
घटना की जानकारी मिलते ही अतरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने एफएसएल और तकनीकी टीम को भी मौके पर बुलाया है, जो वारदात से जुड़ी अहम सुराग जुटाने में जुटी है। मामले की तफ्तीश जारी है।