{"_id":"6096b1268ebc3ec0be01f204","slug":"mp-mla-will-find-reward-for-missing-finder-poster-in-many-parts-of-city-and-district-became-the-topic-of-discussion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद-विधायक लापता ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम, शहर व जिले के कई हिस्सों में लगा पोस्टर चर्चा का विषय बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद-विधायक लापता ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम, शहर व जिले के कई हिस्सों में लगा पोस्टर चर्चा का विषय बना
Sat, 08 May 2021 09:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गया
अमर उजाला नेटवर्क, गया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 08 May 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
गया शहर सहित जिले के कई हिस्सों में सांसद-विधायक के लापता होने का चस्पा पोस्टर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर किसने चस्पा किया किसी को पता नहीं। लेकिन इसमें लिखे मजमून को लोग चटकारे लेकर पढ़ रहे हैं। दरअसल, पूरा गया जिला कोरोना संक्त्रस्मण से जूझ रहा है। प्रशासन से लेकर निजी संस्थान महामारी को रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
लेकिन अभी तक सांसद विजय मांझी और नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार लोगों के बीच नहीं आये हैं। ऐसे में इन दोनों नेताओं के प्रति खासी नाराजगी है। कहा जा रहा है कि गुस्साए लोगों ने सांसद और विधायक के लापता होने का पोस्टर लगा दिया है। पोस्टर में लिखा है कि जो भी इन दोनों को खोजकर लायेगा, उन्हें पांच हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा।
विज्ञापन