फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Minister Shravan Kumar inaugurated the free service camp, pilgrims will get drinking water and tea facilities

Bihar: मंत्री श्रवण कुमार ने किया सेवा शिविर का उद्घाटन, तीर्थयात्रियों को मिलेगी पेयजल व चाय की सुविधा

Mon, 08 Sep 2025 02:34 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गयाजी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 08 Sep 2025 02:34 PM IST
सार

गयाजी के विष्णुपद मंदिर के पास युवा जदयू जिलाध्यक्ष सतीश पटेल उर्फ रामाकांत ने अपने माता-पिता की स्मृति में निशुल्क सेवा शिविर की शुरुआत की। इसका उद्घाटन ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने किया

विज्ञापन
Minister Shravan Kumar inaugurated the free service camp, pilgrims will get drinking water and tea facilities
मंत्री श्रवण कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी के विष्णुपद मंदिर के समीप युवा जदयू जिलाध्यक्ष सतीश पटेल उर्फ रामाकांत ने अपने माता-पिता की स्मृति में निशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने किया। मौके पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सामाजिक स्तर पर ऐसा कदम बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी योजनाओं के जरिए जनता की सेवा कर रही है, लेकिन समाज के लोग यदि व्यक्तिगत पहल के तौर पर जनहित में ऐसे कार्य करें तो यह और भी प्रेरणादायी है।
विज्ञापन

पढे़ं: : रामगढ़ में बेखौफ अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से लाखों की लूट, मैनेजर घायल; एक पिस्टल मौके पर छूटा

विज्ञापन
वहीं, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सतीश पटेल ने बताया कि अपने माता-पिता की याद में शुरू किया गया यह सेवा शिविर पूरे पितृपक्ष मेला के दौरान तीर्थयात्रियों को राहत प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि शिविर में तीर्थयात्रियों के लिए ठंडा पानी, नींबू पानी, चाय और बिस्कुट की व्यवस्था की गई है। आने वाले समय में शिविर में और भी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed