फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   minister pramod chandra vanshi targets india alliance meeting vote theft remark today bihar news

बिहार: इंडिया गठबंधन की बैठक पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का हमला, बोले- नेता ही कमजोर तो कैसे पहुंचेंगे सभी

Wed, 30 Sep 2026 04:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 04:12 PM IST
सार

जहानाबाद में मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने इंडिया गठबंधन की बैठक और कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने नेहरू, सरदार पटेल और चुनावी व्यवस्था का जिक्र किया। सेवा पखवाड़े के तहत वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की।

विज्ञापन
minister pramod chandra vanshi targets india alliance meeting vote theft remark today bihar news
मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में चल रही इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब इंडिया गठबंधन के नेता ही कमजोर हैं तो बैठक में सभी लोग कैसे पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन

मंत्री ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जिस वोट चोरी को लेकर हंगामा कर रहे हैं, राहुल गांधी को यह जान लेना चाहिए कि अगर कांग्रेस ने वोट चोरी नहीं की होती तो नेहरू प्रधानमंत्री नहीं बनते और उस समय सरदार वल्लभभाई पटेल प्रधानमंत्री होते।

विज्ञापन

प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की ओर से तरह-तरह के बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में केजे राव और टीएन शेषन जैसे अधिकारियों को भी निशाना बनाया गया था। उस समय बूथ लूटे जाते थे और गरीबों को बूथ तक पहुंचने से रोककर मतदान से दूर रखा जाता था। उन्होंने कहा कि आज यही लोग चुनाव को लेकर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं, जो हास्यास्पद है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बंद निगमों के कर्मचारियों को मिलेगा एक-एक लाख मुआवजा, तीन महीने में भुगतान के निर्देश

मंत्री ने यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को हुए जन्मदिन के कार्यक्रम के बाद चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान दिया। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों और असहाय लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री के कार्यों की देशभर में सराहना हो रही है और वे लगातार लोगों के बीच अपनी छाप छोड़ रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।

इस दौरान भाजपा के विधान पार्षद अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी और अनिल शर्मा ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को खाना खिलाया और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed