फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   LS Polls 2024: Tomorrow, Prime Minister Modi's election public meeting will be held at Gandhi Maidan in Gaya

LS Polls 2024: कल प्रधानमंत्री मोदी की गया के गांधी मैदान में चुनावी जनसभा, मंच और पंडाल हुए तैयार

Mon, 15 Apr 2024 01:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 15 Apr 2024 01:00 PM IST
सार

Lok Sabha 2024: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू ने बताया कि 16 अप्रैल को गया के गांधी मैदान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल चुनावी जनसभा होनी है। विशाल मंच और पंडाल अब लगभग पूरा तैयार हो गया है। इस पंडाल में करीब पचास हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
LS Polls 2024: Tomorrow, Prime Minister Modi's election public meeting will be held at Gandhi Maidan in Gaya
पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी तथा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज में 16 अप्रैल को मगध प्रमंडल के गया, नवादा और औरंगाबाद लोकसभा सीट पर मतदान 19 अप्रैल को होगा। ठीक मतदान तिथि के दो दिन पहले यानी 16 अप्रैल को गया के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 16 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा की तैयारी में एनडीए घटक दल के नेता और कार्यकर्ता जुट गए हैं। गया के गांधी मैदान में विशाल मंच और पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। जहां  50 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू ने बताया कि 16 अप्रैल को गया के गांधी मैदान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल चुनावी जनसभा होनी है। एनडीए घटक दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं की देखरेख में विशाल मंच और पंडाल बनाया जा रहा है। जो अब लगभग पूरा हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के चुनावी जनसभा में मगध प्रमंडल के सभी जिलों और गांव से लोग उनकी बातें सुनने आएंगे। करीब पचास हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

 
इन स्थानों पर होगी वाहनों की पार्किंग

  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने बताया कि 16 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। इसे लेकर वाहनों की पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया है। जगजीवन कॉलेज परिसर, गया/भुसूण्डा मैदान- फतेहपुर, टनकुप्पा, वजीरगंज, मानपुर/खिजरसराय, मोहड़ा और बथानी की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का पड़ाव होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पॉलिटेकनिक कॉलेज परिसर, गया/सूर्यमंदिर परिसर, केंदुई- डोभी, बोधगया की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का पड़ाव होगा।
  • कुष्ठ अस्पताल मैदान रामशीला मोड़-पटना की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का पड़ाव होगा।
  • बाजार समिति, गया चंदौती मैदान-चेरकी, टिकारी, कोंच की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का पड़ाव होगा।
  • VVIP वाहन (निर्गत पास वाले वाहन) गांधी मैदान छोड़ने के बाद जिला स्कूल परिसर में पड़ाव होगा।
  • यह ट्रैफिक व्यवस्था 16 अप्रैल के 05.00 बजे पूर्वाहन से उपरोक्त वाहन पड़ाव स्थलों को खुला रखा जाएगा, ताकि वाहनों का पड़ाव/ठहराव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed