फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Lok Sabha 2024: INDIA candidate from Karakat Rajaram Singh says BJP is betraying NDA constituents

Lok Sabha 2024: 'NDA के घटक दलों के साथ दगाबाजी कर रही BJP', काराकाट से 'इंडिया' प्रत्याशी राजाराम सिंह ने कहा

Sun, 28 Apr 2024 07:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 28 Apr 2024 07:28 PM IST
सार

Lok Sabha Chunav 2024: भाकपा माले नेता राजाराम सिंह ने कहा कि काराकाट में जाति और पार्टी की सीमाएं टूट गई हैं। सब लोग उन्हें वोट दे रहे हैं। महागठबंधन का चुनाव जीतना तय है, लेकिन जनता को एनडीए के तिकड़मों पर ध्यान रखना है। वे आसानी से नहीं मानने वाले लोग हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha 2024: INDIA candidate from Karakat Rajaram Singh says BJP is betraying NDA constituents
चुनावी कार्यक्रम के दौरान इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम सिंह तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकपा (माले) के पोलित ब्यूरो के सदस्य, पूर्व विधायक तथा काराकाट लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम सिंह ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल, राजाराम सिंह औरंगाबाद के बारूण में काराकाट संसदीय सीट के लिए इंडिया गठबंधन के घटक दलों की संयुक्त बैठक में शामिल हुए। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होने पर उन्होंने कहा कि एनडीए में फूट हो गई है, जबकि इंडी एलायंस-महागठबंधन के दल पूरी तरह एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा घटक दलों (एनडीए) के साथ दगाबाजी कर रही है।
विज्ञापन

 
'भाजपा डबल गेम खेल रही है'
भाकपा मामले नेता राजाराम सिंह ने किसी कैंडिडेट का नाम लिए बगैर कहा कि भाजपा एनडीए के घटक दलों को कमजोर और खुद को मजबूत करने के लिए अचानक से निर्दलीय उम्मीदवार उतरवा दे रही है। यह सब पैंतरेबाजी है और भाजपा लोकसभा चुनाव में हर पैतरा आजमा रही है। इसे इस रूप में देखा जा सकता है कि एक भाजपा के समर्थक काराकाट में एक कैंडिडेट की ओर शिफ्ट कर गए हैं, जो घटक दलों के साथ दगाबाजी का परिचय दे रहा है। यहां भाजपा डबल गेम और पावर गेम खेल रही है। इसी से भाजपा के चाल और खराब चरित्र को समझा जा सकता है।
विज्ञापन

 
'यह लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है'
उन्होंने कहा कि काराकाट में महागठबंधन महाजीत की ओर आगे बढ़ रहा है। इस बार के लोकसभा चुनाव की लड़ाई कोई साधारण लड़ाई नहीं है। यह बड़ी लड़ाई है। यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। खेती को कारपोरेट से बचाने की लड़ाई है। यह चुनाव अगली पीढ़ी के भविष्य की गारंटी का चुनाव है। इस चुनाव को जनता ने जनमत संग्रह में बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'वे अच्छे गीत गाएं ताकि अपसंस्कृति न फैले'
राजाराम सिंह ने कहा कि काराकाट ही नहीं, दूसरी सीटों पर भी महागठबंधन का किसी से भी मुकाबला नहीं है। महागठबंधन हर सीट पर आगे है। काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह लड़ाई में भी नहीं हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी भोजपुरी के गायक पवन सिंह का नाम लिए बिना कहा कि वे शो करने वाले हैं, शो करते हैं। परदे पर दिखते हैं, धरातल पर नहीं दिखते हैं। चुनावी धरातल पर भी जनता उन्हें टिकने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि उनसे (पवन सिंह से) आग्रह है कि वे अच्छे गीत गाएं, शालीन गीत गाएं ताकि समाज में अपसंस्कृति न फैले और लोगों का स्वस्थ मनोरंजन हो।


'जनता को एनडीए के तिकड़मों पर ध्यान रखना है'
भाकपा माले नेता ने कहा कि काराकाट में जाति और पार्टी की सीमाएं टूट गई हैं। सब लोग उन्हें वोट दे रहे हैं। महागठबंधन का चुनाव जीतना तय है, लेकिन जनता को एनडीए के तिकड़मों पर ध्यान रखना है। वे आसानी से नहीं मानने वाले लोग हैं। वे हर तिकड़म आजमाएंगे, जिनसे जनता को सावधान रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed