फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jitan Ram Manjhi Slams RJD-Congress: Winning Elections Using Bogus Cards, Now Creating Uproar

Bihar: 'वोटर लिस्ट से नाम कटने पर बौखलाए राजद-कांग्रेस, वोगस कार्ड से जीतते रहे हैं चुनाव', मांझी ने कसा तंज

Mon, 04 Aug 2025 07:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Aug 2025 07:26 PM IST
सार

Bihar Election 2025: जीतन राम मांझी ने दोहराया कि 2025 के चुनाव में वोगस कार्ड से जीतने वाले नेताओं को जनता सबक सिखाएगी। वे चाहे सीमांचल से हों या अन्य किसी इलाके से, फर्जी वोटर के सहारे सत्ता में आए लोग अब घबराए हुए हैं।

विज्ञापन
Jitan Ram Manjhi Slams RJD-Congress: Winning Elections Using Bogus Cards, Now Creating Uproar
जीतन राम मांझी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गया जिले के बोधगया में केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने को लेकर उठे विवाद पर मांझी ने कहा कि राजद और कांग्रेस इसलिए हल्ला मचा रहे हैं क्योंकि वे फर्जी वोटर कार्ड (वोगस कार्ड) के जरिए चुनाव जीतते आए हैं। जब तेजस्वी यादव के पास ही दो वोटर कार्ड हैं तो सोचिए और कितने लोगों के पास होंगे। इसलिए चुनाव आयोग की इस कार्रवाई से इन लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।”

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक माननीय मंत्री की पत्नी के पास भी दो वोटर कार्ड हैं। ऐसे में यह तो साफ हो गया कि इस पूरे मामले में सच्चाई है। चुनाव आयोग जो कर रहा है, वह प्रशंसनीय है। इससे केवल वास्तविक मतदाता बचेंगे, फर्जी नाम हटाए जाएंगे। मांझी ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव को नोटिस भेजा गया है और भविष्य में उनके खिलाफ मुकदमा भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजप्रताप यादव पर निजी हमला
तेज प्रताप यादव द्वारा पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने की स्थिति पर मांझी ने कहा कि राजनीति में ऐसा होता है, लोग अपनी ही पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं। लेकिन तेजप्रताप ने जिस तरह का व्यक्तिगत आचरण किया है, वह घृणित है। वे 12 साल तक लिव-इन में रहने के बाद शादी करते हैं और फिर धोखा देते हैं। ऐसे व्यक्ति पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि तेजप्रताप यादव खुद को दारोगा प्रसाद राय का उत्तराधिकारी बताते हैं लेकिन उनके पोती के साथ जो किया, वह नैतिक अपराध है।


पढ़ें: पीपल के पत्तों पर महादेव की आकृति उकेर सैंड आर्टिस्ट ने शीबू सोरेन दी श्रद्धांजलि, लिखा- अलविदा गुरुजी

राजद-कांग्रेस पर फिर साधा निशाना
मांझी ने दोहराया कि 2025 के चुनाव में वोगस कार्ड से जीतने वाले नेताओं को जनता सबक सिखाएगी। वे चाहे सीमांचल से हों या अन्य किसी इलाके से, फर्जी वोटर के सहारे सत्ता में आए लोग अब घबराए हुए हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव की उस मांग पर भी तंज कसा जिसमें उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम काटे गए लोगों की सूची सार्वजनिक करने की बात कही। मांझी ने कहा कि उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि उनके पास दूसरा वोटर कार्ड कहां से आया?

शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
मांझी ने कहा कि शिबू सोरेन का निधन हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है। हमें याद है जब हम हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में गए थे, तो शिबू सोरेन के साथ बैठे थे। उनका जाना झारखंड और बिहार दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। आज झारखंड जिस रूप में है, उसमें शिबू सोरेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे प्रखर राजनीतिक और अनुभवी नेता थे। उन्होंने हेमंत सोरेन से अपील की कि वह अपने पिता के दिखाए मार्ग पर चलें और कहा कि "आज झारखंड अगर आगे बढ़ेगा, तभी शिबू सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed