फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad: Questions raised on Nitish Kumar health Shravan Kumar targeted Tejashwi Yadav and Lalu-Rabri regime

Bihar: CM के स्वास्थ्य पर सवाल उठाने पर भड़के मंत्री, बोले- पहले तेजस्वी के माता-पिता का हेल्थ बुलेटिन जारी हो

Tue, 21 Jan 2025 05:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 Jan 2025 05:04 PM IST
सार

Jehanabad News: मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश का मेडिकल बुलेटिन मांग रहे हैं, जबकि उन्हें पहले अपने माता-पिता के शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। वहीं, जीतन मांझी के ताकत दिखाने पर यह बात कह दी।

विज्ञापन
Jehanabad: Questions raised on Nitish Kumar health Shravan Kumar targeted Tejashwi Yadav and Lalu-Rabri regime
मंत्री श्रवण कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री श्रवण कुमार ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पहले तेजस्वी के माता-पिता, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का मेडिकल बुलेटिन जारी होना चाहिए। उन्होंने लालू-राबड़ी शासन को ‘बिहार का बीमारू दौर’ करार दिया और कहा कि उस समय बिहारी कहलाना एक अपमान जैसा हो गया था।

विज्ञापन

 
‘लालू-राबड़ी राज ने बिहार को बीमारू राज्य बना दिया’
श्रवण कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने माता-पिता के 15 वर्षों के शासनकाल को भूल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू और राबड़ी के शासनकाल में बिहार पिछड़ेपन और अराजकता का पर्याय बन गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री का मेडिकल बुलेटिन मांग रहे हैं, जबकि उन्हें पहले अपने माता-पिता के शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। यह शासन वह दौर था, जब बिहार में विकास ठप हो गया था और राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
दीपांकर भट्टाचार्य पर भी साधा निशाना
मंत्री ने भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को ‘आतंक यात्रा’ कहा था। श्रवण कुमार ने कहा कि दीपांकर जी को बिहार का विकास खटक रहा है। गरीबों को जमीन और पक्के मकान दिए जा रहे हैं, जिससे उनकी राजनीति का आधार कमजोर हो रहा है। यही कारण है कि वे प्रगति यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

 
जीतन राम मांझी का किया बचाव
पूर्व मुख्यमंत्री और हम (सेक्युलर) के नेता जीतन राम मांझी के उस बयान पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें मांझी ने कहा था कि एनडीए उन्हें हल्के में ले रहा है। श्रवण कुमार ने कहा कि जीतन राम मांझी वरिष्ठ नेता हैं। अगर वह ताकत दिखाते हैं, तो यह एनडीए के लिए और भी फायदेमंद होगा। हम केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को हर गांव और हर घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। आगामी चुनाव में एनडीए की सरकार फिर बनेगी।
 
दासु बाबू जयंती समारोह में की शिरकत
मंत्री श्रवण कुमार जहानाबाद प्रखंड के सिकरिया उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित स्वर्गीय दासु सिंह की जयंती समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने दासु बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अमनौर विधायक मंटू कुमार पटेल, विधान पार्षद अनामिका सिंह, जदयू नेत्री खुशबू रानी, जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, निरंजन केशव और रणधीर पटेल समेत कई प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed