{"_id":"66f40d4d193cffb0150806b0","slug":"jehanabad-news-police-vehicle-ran-over-3-youths-preparing-for-army-recruitment-2-in-critical-condition-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जहानाबाद में पुलिस की गाड़ी ने सेना भर्ती की तैयारी कर रहे तीन युवकों को रौंदा, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जहानाबाद में पुलिस की गाड़ी ने सेना भर्ती की तैयारी कर रहे तीन युवकों को रौंदा, दो की हालत गंभीर
Wed, 25 Sep 2024 06:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:47 PM IST
सार
Jehanabad News: जहानाबाद में पुलिस की गाड़ी ने सेना भर्ती की तैयारी कर रहे तीन युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को स्थानीय अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गंभीर घायलों को सीएचसी हुलासगंज से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहानाबाद जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां अनियंत्रित पुलिस की गाड़ी ने सेना भर्ती की तैयारी कर रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है। जबकि एक अन्य युवक आंशिक रूप से घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा हुलासगंज थानाक्षेत्र के चूहड़मल मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। तीनों युवक सेना में भर्ती के लिए रोज की तरह सुबह भी दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे थे। जब वे पटना-गया रोड किनारे दौड़ लगा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित पुलिस गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर घायलों में हुलासगंज निवासी मनोज दास के बेटे बिपिन कुमार और शत्रुघ्न दास के बेटे जगजीवन कुमार शामिल हैं। जबकि तीसरा युवक आंशिक रूप से जख्मी हुआ।
विज्ञापन
वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी रोष व्याप्त हो गया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस अधिकारियों ने अभी तक कैमरे पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, हुलासगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने ऑफ कैमरा बताया कि यह हादसा अनजाने में हुआ और पुलिस गाड़ी ने गलती से तीन युवकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन