फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad News: Body of a person found in Yamuna river, joy of Chhath festival turned into mourning

Bihar News: यमुने नदी में व्यक्ति का शव मिलने से छठ पर्व की खुशी मातम में बदली, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 05 Nov 2024 09:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 05 Nov 2024 09:10 PM IST
सार

Jehanabad News: जहानाबाद में छठ पर्व के बीच एक व्यक्ति का शव नदी में मिलने से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Jehanabad News: Body of a person found in Yamuna river, joy of Chhath festival turned into mourning
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित खलकोचक गांव में उस समय मातमी माहौल छा गया, जब गांव के ही एक व्यक्ति का शव यमुने नदी में उतराते हुए मिला। छठ महापर्व के दौरान पूरे गांव में खुशी का माहौल था, लेकिन रामदेव पासवान का शव मिलने के बाद से गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और तुरंत मखदुमपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

 
परिजनों ने की खोजबीन, नदी में तैरता मिला शव
मृतक के परिजन निरंजन पासवान ने बताया कि रामदेव पासवान ने सोमवार की रात घर से शौच के लिए बाहर जाने की बात कही थी। लेकिन जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। किसी तरह का सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार सुबह यमुने नदी में उनका शव मिला, जिसे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन

 
मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य
रामदेव पासवान अपने परिवार का इकलौते कमाने वाले व्यक्ति थे। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मृत्यु से परिवार में गहरा शोक है और परिवार के लिए यह समय बेहद कठिन है। उनकी मौत के बाद पूरे गांव में छठ का पर्व गमगीन माहौल में बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
छठ पर्व के बीच परिजन शोक में डूबे
छठ के इस पवित्र पर्व के दौरान गांव में पहले जहां आस्था और उल्लास का माहौल था, अब रामदेव पासवान की मौत के कारण सभी के चेहरों पर उदासी और शोक का माहौल है। गांव के लोगों का कहना है कि रामदेव पासवान की मौत ने पूरे पर्व की खुशियों को गम में बदल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed