{"_id":"66e2e51181f12c23da0c50c0","slug":"jehanabad-news-2-people-drowned-in-two-separate-incidents-family-members-are-crying-inconsolably-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jehanabad News: दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की डूब कर मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jehanabad News: दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की डूब कर मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Thu, 12 Sep 2024 06:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 12 Sep 2024 06:26 PM IST
सार
बिहार के जहानाबाद में हादसा हुआ है। यहां पानी में डूब कर दो लोगों की मौत हो गई। दोनों शवों का जहानाबाद में पोस्टमॉर्टम कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहानाबाद जिले में घटी विभिन्न घटनाओं में पानी में डूब कर एक छात्रा समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों शव को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए जहानाबाद लाया है, जहां दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया।
विज्ञापन
जहानाबाद जिले में पानी में डूबने से लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। पहली घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव में घटी। जहां बुधवार शाम पास के मोरहर नदी में डूबने से सकलदेव मांझी की मौत हो गई। गुरुवार सुबह काफी मशक्कत के बाद लोगों ने शव को नदी के गड्ढा से बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जा में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी घटना हुलासगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बीरा मुसहर टोली रामजी मांझी के नौ वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी की मौत नहर में पैर फिसलने से गिर जाने से हो गई। बताया जाता है कि रामजी मांझी की पुत्री सोनी कुमारी वर्षा होने के दौरान घर जाने के क्रम में नहर में जा गिरी। वहीं, बृहस्पतिवार को शव खोजबीन के उपरांत मिला। दूसरी ओर मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवगढ़ निवासी सकलदेव मांझी बीमार पत्नी को दवा लेने गुलाबगंज बाजार जा रहा था कि मोरहर नदी के तेज धार में चले जाते के फलस्वरूप डूब कर मौत हो गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु जहानाबाद भेजा। वहीं, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शव को पोस्टमॉर्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद दोनों मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।