फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad Crime: Youth murdered in love affair, body recovered from mustard field

Bihar Crime: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव सरसों के खेत से बरामद; वारदात से गांव में फैली सनसनी

Sat, 08 Feb 2025 09:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Feb 2025 09:06 PM IST
सार

Jehanabad Crime: पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग हो सकती है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही सही कारणों का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Jehanabad Crime: Youth murdered in love affair, body recovered from mustard field
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को सबूत छिपाने के इरादे से बाजितपुर गांव के पास सरसों के खेत में फेंक दिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

 
गायब होने के बाद मिला शव
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान हुलासगंज थाना क्षेत्र के प्राणबिगहा निवासी 17 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम वह किसी काम से घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन एक शव मिलने की सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान मनोज के रूप में की।
विज्ञापन

 
गला घोंटकर हत्या की आशंका
शव मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। जांच के दौरान मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के गांव के कुछ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना पाकर घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष दद्न प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग हो सकती है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही सही कारणों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed