फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad: A man who went to stop fight between small children was beaten to death, Ward Councillor accused

Bihar News: छोटे बच्चों की लड़ाई छुड़ाने गए शख्स की लाठी और रॉड से पीट-पीट कर हत्या, वार्ड पार्षद पर आरोप

Wed, 18 Dec 2024 05:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 18 Dec 2024 05:20 PM IST
सार

Jehanabad News: थाना अध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Jehanabad: A man who went to stop fight between small children was beaten to death, Ward Councillor accused
शव रख कर सड़क जाम करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले के पर्यटन थाना अंतर्गत बराबर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां छोटे बच्चों के बीच हो रही लड़ाई को छुड़ाने गए 40 वर्षीय शख्स फेकू मांझी को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों तक प्रदर्शन किया, जिससे बराबर-मखदुमपुर रोड पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रित की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

 
वार्ड पार्षद पर हत्या का आरोप
जानकारी के मुताबिक, मृतक फेकू मांझी दिलदारनगर के निवासी थे। वह पिछले दस वर्षों से अपने ससुराल मखदुमपुर मोहल्ले में रह रहे थे। घटना के पीछे गांव की वार्ड पार्षद मिंता देवी और उनके परिवार के साथ पुरानी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। मंगलवार को बच्चों के बीच झगड़े में हस्तक्षेप करने पर फेकू मांझी पर वार्ड पार्षद के परिवार ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल फेकू को रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
ग्रामीणों का आक्रोश और सड़क जाम
मौत की खबर फैलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने बराबर-मखदुमपुर रोड पर शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर थाना अध्यक्ष राजकुमार राय और स्थानीय मुखिया जितेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया और स्थिति को सामान्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो गुटों के बीच बढ़ा तनाव
फेकू मांझी की हत्या से गांव में दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। थाना अध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
गांव में छाई शोक की लहर
घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। मृतक फेकू मांझी को शांत और मेहनती व्यक्ति बताया जा रहा है। उनकी हत्या ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वार्ड पार्षद और उनके परिवार के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed