{"_id":"6895d638b9e5a65f1f0c25c8","slug":"gayaji-body-of-55-year-old-man-found-in-suspicious-condition-suspected-to-be-murdered-by-beating-with-sticks-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: संदिग्ध स्थिति में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: संदिग्ध स्थिति में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की आशंका
Fri, 08 Aug 2025 04:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 08 Aug 2025 04:19 PM IST
सार
Gaya News: गयाजी में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों पर इस घटना से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, पुलिस जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट और चेहरे पर काले धब्बे पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद परिजन तथा स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गयाजी जिले में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुब्बा गांव के पास की है। मृतक की पहचान गन्नी पीपरा गांव निवासी फुलौरी यादव के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar SIR Row: बिहार में मतदाता सूची के प्रारूप में 65 लाख नामों का अंतर, चुनाव आयोग ने बताई वजह; जानें
विज्ञापन
चोट के निशान देख हत्या की आशंका गहराई
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट और चेहरे पर काले धब्बे पाए गए हैं। इन निशानों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि फुलौरी यादव की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गई है। शव मिलने की खबर सुनते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल मृतक के परिजनों ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंगा में बढ़ा जलस्तर, बाढ़ के पानी में पटना की छह ग्राम पंचायतें डूबीं, नाव ही बनी सहारा
इलाके में बढ़ा तनाव, लोग कर रहे न्याय की मांग
इस वारदात ने फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों को दहला दिया है। लोग इस घटना को जघन्य हत्या मानते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है ताकि घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।