फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya: Youth killed by hitting with bricks and stones, FSL and dog squad team investigating along with police

Bihar News: गया में ईंट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, पुलिस के साथ FSL और डॉग स्कॉड टीम जांच में जुटी

Wed, 18 Dec 2024 07:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 18 Dec 2024 07:36 PM IST
सार

Gaya News: एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। इस कांड में शामिल अपराधियों की पहचान जल्द से जल्द कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Gaya: Youth killed by hitting with bricks and stones, FSL and dog squad team investigating along with police
घटना की छानबीन करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के परैया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां दखनेर गांव के गली में युवक बिगन पासवान (35) का शव बरामद हुआ। मृतक का सिर ईंट-पत्थर से कूच दिया गया था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परैया थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद थानाध्यक्ष सर्वनारायण अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

 
मृतक की पहचान और पारिवारिक स्थिति
मृतक की पहचान बिगन पासवान के रूप में हुई है, जो दखनेर गांव का निवासी था। वह चार बेटियों और एक बेटे का पिता था। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वहीं, गया के एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी दी कि टिकारी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वॉड की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और तकनीकी अनुसंधान व आसूचना संकलन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन



 
हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश
पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। परैया थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी आशीष भारती ने आश्वासन दिया कि कांड में शामिल अपराधियों की पहचान जल्द से जल्द कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांव में तनाव और दहशत का माहौल
इस घटना के बाद दखनेर गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण हत्या के पीछे किसी पुरानी रंजिश की आशंका जता रहे हैं। लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed