फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya Wife took help of her parents and a lover and to kill her husband, pore fevikwik in eyes and nose

बिहार: पति को मायके बुलाकर चाकुओं से गोदा, प्रेमी और माता-पिता संग आंख, कान, नाक में डाला फेविक्विक

Sun, 24 Jan 2021 10:00 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 24 Jan 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
Gaya Wife took help of her parents and a lover and to kill her husband, pore fevikwik in eyes and nose
गया में हुई हत्या की घटना का खुलासा करते एसपी - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार के गया में पत्नी ने अपने पति को मौत तो दी पर इतनी दर्दनाक की सुनने वालों के होश उड़ जा रहे हैं। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। हैरानी की बात तो ये है कि पत्नी के इस अपराध में उसके मामा-पिता भी शामिल थे। घटना को अंजाम देने के लिए उसने पति को मायके बुलाया और माता-पिता व दो अन्य शख्स की मदद से अपने सुहाग को उजाड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या से पहले आरोपियों ने युवक का हाथ-पैर रस्सी से बांध दिया, फिर चाकुओं से उस पर कई वार किए। उनका इससे भी मन नहीं भरा तो उसके आंख, मुंह और नाक में फेवीक्विक डाल दिया गया।

विज्ञापन

 

साढे 3 साल के बेटे के सामने की हत्या

हत्या की ये दिल दहला देने वाली वारदात मृतक के साढे 3 साल के बेटे के आंखों के सामने ही हुई। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के ससुराल वाले शव को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे। मृतक की पत्नी का साथ देने वाले दो अन्य शख्स बाइक से शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों को पुलिस गश्त करते हुए मिली, जिन्हें देखते ही आरोपी शव को वहीं पर छोड़ भाग खड़े हुए। पुलिस की मुस्तैदी के कारण शव को ठिकाने लगाने के प्रयास में वो सफल नहीं हो सके। इसके बाद बोरी में भरी गई लाश को पुलिस ने बरामद कर लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपी फरार, तलाश जारी

इस मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और हत्या में शामिल सास-ससुर और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि मुफस्सिल थाना के सलेमपुर निवासी 25 वर्षीय मुन्ना गुप्ता की हत्या उसकी पत्नी जुली कुमारी, ससुर दुर्गा साव और सास संजू देवी ने मिलकर की। पुलिस ने बताया कि इस घटना में पत्नी का प्रेमी और एक अन्य युवक भी शामिल था जो फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश जारी है जल्द ही इन दो आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो जाएगी।

विज्ञापन

आंख, कान और नाक में फेविक्विक डाल बेरहमी से की हत्या

एसएसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी जूली कुमारी कॉलेज के दिनों से ही किसी और लड़के से प्रेम करती थी। बीते वर्ष उसके पति ने आपत्तिजनक हालत में दोनों को पकड़ा लिया था। इसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई-झगड़े व मारपीट होती थी। इस बीच गुरुवार की रात मुन्ना को जुली ने अपने मायके में बुलाया। जब वो पहुंचा तो सभी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद मुन्ना की जमकर पिटाई की और उसके शरीर पर चाकुओं से वार भी किया। आरोपी इतने पर भी नहीं रुके। उन्होंने मुन्ना के आंख, कान और नाक में फेविक्विक डाल दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले में 2 मोबाइल, एक मोटरसाइकिल, फेवीक्विक के रैपर, एक डिब्बा पेट्रोल, नमक का पैकेट व रस्सी बरामद किया है। एसएसपी ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि पूरे मामले का स्पीडी ट्रायल कराकर दोषियों को सजा दिलाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed