{"_id":"6a1689a5648312e60a03aeeb","slug":"gaya-road-accident-returning-rajgir-malmass-mela-devotees-injured-gaya-news-c-1-1-noi1233-4327718-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: राजगीर मलमास मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, 12 घायल; दो महिलाओं की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: राजगीर मलमास मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, 12 घायल; दो महिलाओं की हालत गंभीर
Wed, 27 May 2026 01:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:14 PM IST
सार
गया के खिजरसराय में राजगीर मलमास मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 10-12 लोग घायल हुए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
खिजरसराय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजगीर मलमास मेला से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसे में बदल गई। खिजरसराय थाना क्षेत्र के आईमा मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार बहादुर बीघा गांव के श्रद्धालु राजगीर मलमास मेला देखकर ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान आईमा मंदिर के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया और उसमें सवार लोग चीख-पुकार करने लगे।
स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से खिजरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में बिंदी देवी और ममता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही खिजरसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की पहचान करने में जुटी है।
ये भी पढ़ें- पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान
सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
इस हादसे के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज गति अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। श्रद्धालुओं से भरे वाहन के साथ हुए इस हादसे ने एक बार फिर लोगों को झकझोर कर रख दिया है।