Gaya Pitru Paksha Fair: गया आने वाले श्रद्धालुओं को उपहार में दिया जाएगा गंगाजल, जानें कब से शुरू हो रहा
आगामी 17 सितंबर से विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष शुरू होने वाले हैं। जो दो अक्तूबर को समाप्त होगा। इस वर्ष पितृपक्ष मेला 2024 में देश-विदेश से पिंडदान करने आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए राज्य सरकार काफी कुछ अलग करने का प्रयास कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पितृपक्ष मेला में गयाजी में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर स्वदेश लौटने वाले तीर्थयात्रियों को इस वर्ष राज्य सरकार की तरफ से उपहार के रूप में गंगाजल दिया जाएगा। इस योजना को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। 17 सितंबर से विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष शुरू होने वाले हैं। जो दो अक्तूबर को समाप्त होगा। इस वर्ष पितृपक्ष मेला 2024 में देश विदेश से पिंडदान करने आ रहे गया जी आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए राज्य सरकार काफी कुछ अलग करने का प्रयास कर रही है। पितृपक्ष मेला अंतरराष्ट्रीय मेला घोषित नहीं किया गया, लेकिन तैयारी उसी तर्ज पर किया जा रहा है।
बता दें कि बीते सात सितंबर में बिहार के सीएम नीतीश कुमार गया समाहरणालय में पितृपक्ष मेला की तैयारियों की समीक्षा की थी। समीक्षा बैठक के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने पिंडदानियों और तीर्थयात्रियों को पैकेजिंग कर गंगाजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। वहीं, सीएम के निर्देश के बाद गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशक तथा जल संसाधन विभाग (गंगाजल) को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों समन्वय स्थापित कर अविलंब तैयारी शुरू करें।
होने लगी गंगाजल पैकेजिंग की तैयारियां
इस संबंध में मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशक ज्ञान प्रकाश ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार का निर्देश था कि इस बार देश दुनिया से पितृपक्ष मेला में गयाजी आने वाले पिंडदानी और तीर्थयात्रियों को राज्य सरकार की ओर से गंगाजल उपहार स्वरूप भेंट दिया जाएगा। इस पर तैयारी शुरू कर दी गई है।
जल संसाधन विकास विभाग कराएगा सुधा डेयरी को गंगाजल उपलब्ध
वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर जल संसाधन विभाग (गंगाजल) के एक अभियंता ने बताया कि यहां से प्यूरीफाई गंगाजल सुधा डेयरी उपलब्ध कराया जाएगा। उसके बाद डेयरी में गंगाजल का पैकेजिंग किया जाएगा। पितृपक्ष मेला के दौरान गयाजी से पिंडदान कर लौटने वाले श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र के कई स्टालों से मुफ्त में यह उपहार घर ले जाने के लिए दिया जाएगा।
फिलहाल, सुधा डेयरी में गंगाजल की पैकेजिंग की जाएगी। पैकेज के ऊपर सरकार की ओर से स्वीकृति प्रदान किए जाने के बाद स्लोगन और राज्य सरकार की इस उपहार योजना का संदेश प्रिन्ट कराया जाएगा। तीर्थयात्रियों को पीने के लिए और गंगाजल घर तक ले जाने के लिए तैयार किया जा रहा है। सभी पैकेज में गंगाजल की क्षमता 500 मिली लीटर होगी।
प्रतिदिन दस हजार तीर्थयात्रियों को मिलेगा गंगाजल
पितृपक्ष मेला में देश के विभिन्न राज्यों और देशों से गयाजी आने वाले लाखों की संख्या में आने वाले सभी पिंडदानियों और तीर्थयात्रियों का गंगाजल उपलब्ध करा सके। इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रतिदिन दस हजार तीर्थयात्रियों को गंगाजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।