फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya News: Tuition teacher killed brother because of his love for sister

Gaya News: कॉलेज में युवक की हत्या का खुलासा, ट्यूशन टीचर से बहन से बढ़ती नजदीकी का विरोध किया तो कर दी हत्या

Fri, 05 Jul 2024 06:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 05 Jul 2024 06:35 PM IST
सार

ट्यूशन पढ़ाने के दौरान फीस को लेकर मृतक की बड़ी बहन से कई बार मोबाइल पर बातचीत होती थी। बातचीत के क्रम में दोनों के बीच घनिष्टता बढ़ गई।

विज्ञापन
Gaya News: Tuition teacher killed brother because of his love for sister
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकारी राज इंटर कॉलेज परिसर से विगत 28 जून को एक युवक का पेड़ से लटका शव बरामद होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। 

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने मृतक की छोटी बहन को ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

एसएसपी आशीष मिश्रा ने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए टिकारी डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने जांच के दौरान एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-17 अंतर्गत छावनी मुहल्ला निवासी रामाशीष दास के पुत्र शाहबोर कुमार उर्फ प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक की छोटी बहन को वह ट्यूशन पढ़ाता था। 
विज्ञापन


ट्यूशन पढ़ाने के दौरान फीस को लेकर मृतक की बड़ी बहन से कई बार मोबाइल पर बातचीत होती थी। बातचीत के क्रम में दोनों के बीच घनिष्टता बढ़ गई। इस बात की जानकारी जब मृतक को हुई तो वह शिक्षक के साथ गाली-गलौज एवं मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच मृतक का स्कूल के एक छात्र के साथ झगड़ा हुआ। इसी बात का फायदा उठाते हुए गिरफ्तार आरोपी ने अन्य लड़कों के साथ मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया। इसके बाद 28 जून को राज इंटर कॉलेज में उसे बुलवाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। तथा किसी को शक न हो इसलिए मृतक के शव को बेल्ट का फंदा बनाकर छात्रावास में टूटे हुए डाली से लटका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed