फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya News: A pedestrian died in agony on the road in Gaya

Gaya News: सड़क पर तड़प-तड़पकर मर गया बीमार रिक्शा चालक, डायल 112 ने भी छोड़ा…फिर परिजन उठाकर ले गए शव

Tue, 03 Sep 2024 02:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Sep 2024 02:28 PM IST
सार

Gaya News: गया जिले में राहगीरों के सामने तड़प-तड़प कर एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। राहगीर इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर नहीं गए, लेकिन डायल 112 को सूचित कर दी। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची, लेकिन बीमार रिक्शा चालक की कोई भी मदद न कर घटनास्थल से निकल गए। आखिरकार इलाज के अभाव में रिक्शा चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Gaya News: A pedestrian died in agony on the road in Gaya
बीमार रिक्शा चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र में स्थित टिल्हा धर्मशाला गेट के समीप बीच सड़क पर अचानक एक रिक्शा चालक गिर पड़ा। रिक्शा चालक को सड़क पर गिरा देख राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मिलकर बीमार रिक्शा चालक को सड़क के किनारे कर दिया।

विज्ञापन


उसके बाद लोगों ने डायल 112 को फोन कर सूचना दी। सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची, लेकिन बीमार रिक्शा चालक को अपने हाल पर छोड़ कर चली गई। बीमारी रिक्शा चालक को देखने के लिए भीड़ लगी रही, लेकिन किसी ने भी अस्पताल नहीं पहुंचाया। आखिरकार इलाज के अभाव में बीमार रिक्शा चालक की मौत घटनास्थल पर हो गई।

विज्ञापन
 

डायल 112 की पुलिस ले जाती तो बच सकती थी जान 
इस संबंध में स्थानीय रोहित राज ने डायल 112 की पुलिस के कार्यशैली पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सड़क पर एक रिक्शा खड़ा था और रिक्शा चालक गिरा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों के सहयोग से बीमार रिक्शा चालक को सड़क के किनारे कर दिया। उसके बाद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन बीमार रिक्शा चालक को अपने साथ अस्पताल नहीं ले गयी और हमलोगों को पानी पिलाने की सलाह देकर चले गए। करीब साढ़े दस बजे इलाज के अभाव में रिक्शा चालक की मौत हो गई।



पुलिस पहुंचने से पहले परिजन ले गए शव
वहीं विष्णुपद थाना की पुलिस को सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले परिजन रिक्शा चालक के शव को अपने साथ ले गए। उसके बाद घटनास्थल पर थाने की पुलिस पहुंची और शव की तलाश करने लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कुछ लोग आए थे और परिवार बताकर शव को अपने साथ ले गए है। जानकारी के बाद पुलिस शव की तलाश में मृतक के घर की ओर चली गई। मृत रिक्शा चालक की पहचान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नादरागंज मोहल्ले का रहने वाला मो .मरण के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed