{"_id":"66389fe768aeecaf210e7559","slug":"gaya-middle-aged-man-arrested-with-minor-girl-in-objectionable-condition-from-hotel-fir-on-operator-also-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गया के होटल से आपत्तिजनक स्थिति में नाबालिग लड़की के साथ अधेड़ गिरफ्तार, संचालक पर भी मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गया के होटल से आपत्तिजनक स्थिति में नाबालिग लड़की के साथ अधेड़ गिरफ्तार, संचालक पर भी मामला दर्ज
Mon, 06 May 2024 02:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 06 May 2024 02:46 PM IST
सार
Gaya News: गया में एक रेस्ट हाउस से आपत्तिजनक स्थिति में नाबालिग लड़की के साथ एक अधेड़ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने होटल के संचालक को भी हिरासत में लिया है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
इसी रेस्टहाउस से नाबालिग के साथ अधेड़ को गिरफ्तार किया गया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गया में रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में छापामारी कर पुलिस ने एक कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में एक नाबालिग लड़की के साथ अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने होटल संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस अधेड़ व्यक्ति के साथ होटल संचालक पर भी मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस बीती रात गया रेलवे जंक्शन के पास संचालित विष्णु रेस्ट हाउस पहुंची थी। जहां पुलिस टीम ने छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में एक नाबालिग लड़की के साथ एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़ा है। वहीं, पुलिस रेस्ट हाउस के संचालक को भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि रविवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने विष्णु रेस्ट हाउस के एक कमरे में छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के साथ एक नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया गया है। थाना पुलिस ने बताया कि दोनों शहर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जबकि इस मामले में रेस्ट हाउस के संचालक महेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मध्य रात्रि को कोतवाली पुलिस ने इस रेस्ट हाउस के एक कमरे में घुसकर एक व्यक्ति और नाबालिग लड़की को निकाला। अगर सूत्रों की मानें तो युवती का उम्र 16 साल के आसपास बताई गई। जबकि साथ पकड़ा गया व्यक्ति की उम्र 50 वर्ष से अधिक है। वहीं, पकड़े गए व्यक्ति ने रेस्ट हाउस में कमरा लेने के लिए अपना आईडी दिया था। जबकि साथ पकड़ी गई नाबालिग लड़की का आईडी कार्ड पुलिस को रेस्ट हाउस संचालक से नहीं मिला। इस वजह से होटल संचालक शक के दायरे में आ गया और पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया।