फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya JDU leader Sumarik was murdered in 2013 now RJD MLA Kunti Devi got life imprisonment

गया: राजद की पूर्व विधायक कुंती देवी को उम्रकैद, 2013 के सुमारिक हत्याकांड में सुनाई गई सजा

Tue, 26 Jan 2021 11:47 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 26 Jan 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
Gaya JDU leader Sumarik was murdered in 2013 now RJD MLA Kunti Devi got life imprisonment
बिहार के जदयू नेता सुमारिक यादव हत्याकांड में राजद की पूर्व विधायक कुंती देवी दोषी करार - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार के अतरी विधानसभा की पूर्व विधायक कुंती देवी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वह चर्चित सुमारिक यादव हत्याकांड में दोषी पाई गई थीं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की पूर्व विधायक कुंती देवी को अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश तृतीय संगम सिंह की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। बता दें, जदयू नेता सुमारिक यादव की 26 फरवरी 2013 को लाठी, डंडा व लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

सात साल पुराना है सुमारिक हत्याकांड 

कुंती देवी को अदालत ने 19 जनवरी को दोषी करार दिया था। साथ ही उन्हें उसी दिन न्यायिक हिरासत में भी ले लिया गया था। जब कुंती देवी को सजा सुनाई जा रही थी तब वह कोर्ट रूम में मौजूद नहीं थीं। वह बीमार होने के कारण अदालत में पेश नहीं हो पाई थीं। उन्हें सात साल पुराने हत्या के मामले में अब जाकर दोषी पाया गया। इस मामले ने बिहार की सियासत में हंगामा खड़ा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक रंजिश की वजह से कराई थी हत्या

असल में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता सुमारिक यादव की हत्या राजनीतिक रंजिश की वजह से कराई गई थी। यह हत्याकांड साल 2013 में हुआ था। उस दौरान इस खबर ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थी। इस मामले में मृतक के भाई विजय यादव की तहरीर और बयान के आधार पर गया के नीमचक बथानी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सुमारिक यादव जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष थे। उनकी हत्या का आरोप पूर्व विधायक कुंती देवी पर लगा था।

विज्ञापन

कुंती देवी के पति एक दूसरे मामले में काट रहे उम्रकैद की सजा

न्यायालय ने 19 जनवरी को कुंती देवी को दोषी करार दिया। उसी दिन उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था। बीते शनिवार को कुंती देवी को सजा सुनाए जाने को लेकर कोर्ट परिसर में काफी गहमागहमी बनी हुई थी। बताते चलें कि कुंती देवी के पति पूर्व राजद विधायक राजेंद्र यादव हत्या के एक दूसरे मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। इसके अलावा उनके बेटे अजय यादव अतरी से राजद विधायक हैं। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में अजय ने जदयू की मनोरमा देवी को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed